लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: उपचुनाव के पहले कमलनाथ को एक और झटका, मंत्री तुलसी सिलावट के सहित कई नेता भाजपा में शामिल

By राजेंद्र पाराशर | Updated: May 18, 2020 15:48 IST

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार चली जाने के बाद से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस के कई नेता यह दावा करते रहे हैं कि उपचुनाव के पहले भाजपा में भूचाल आएगा, भाजपा के कई नेता कांग्रेस के संपर्क में है.

Open in App
ठळक मुद्देसिंधिया समर्थक मंत्री तुलसी सिलावट ने कमलनाथ को बड़ा झटका दिया है. सिलावट ने आज अपने साथ कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई है.

भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ को आज फिर सिंधिया समर्थक मंत्री तुलसी सिलावट ने बड़ा झटका दिया है. सिलावट ने आज अपने साथ कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई है.

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार चली जाने के बाद से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस के कई नेता यह दावा करते रहे हैं कि उपचुनाव के पहले भाजपा में भूचाल आएगा, भाजपा के कई नेता कांग्रेस के संपर्क में है.

इन दावों के बीच आज सिंधिया समर्थक और राज्य के मंत्री तुलसीराम सिलावट के नेतृत्व में इंदोर ग्रामीण के कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ले ली. प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वी.डी.शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन्हें सदस्यता दिलाई और स्वागत किया.

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि जिस गति से मध्यप्रदेश के अंदर भाजपा की सरकार शिवराज सिंह के नेतृत्व में कार्य कर रही है और भाजपा का संगठन सक्रियता दिखा रहा है, उस यात्रा में सिंधिया के समर्थक भाजपा में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि सांवेर विधानसभा क्षेत्र भी अब कांग्रेस मुक्त होगा.

गौरतलब है कि आज मंत्री तुलसी सिलावट के नेतृत्व में सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भारत सिंह चौहान, सांवेर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष दिलीप चौधरी, पूर्व जिला पंचायत इंदौर हुकुम सिंह सांखला, मार्केटिंग अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता नागजी राम ठाकुर, वरिष्ठ खाती समाजसेवी हुकुम सिंह, किसान कांग्रेस इंदौर के जिला अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य ओम सेठ ने भाजपा की सदस्यता ली है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ज्योतिरादित्य सिंधिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील