लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: शिवराज के मंत्री ने जय किसान ऋण माफी योजना को बताया धोखा देने वाली स्कीम, बंद करने के दिए संकेत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 30, 2020 07:06 IST

सरकार की ओर से कृषि मंत्री कमल पटेल ने जय किसान ऋण माफी योजना को धोखा देने वाली योजना बताते हुए इसे बंद करने के संकेत दिए हैं. वहीं कांग्रेस ने योजना बंद किए जाने पर सड़क पर उतरने की बात कही है.

Open in App
ठळक मुद्देराज्य में सत्ता परिवर्तन के साथ ही किसान कर्ज माफी का मुद्दा फिर गर्मा गया है. इसे लेकर शिवराज सरकार और कांग्रेस आमने-सामने हो गए हैं. कृषि मंत्री कमल पटेल ने कमलनाथ सरकार ने किसान कर्ज माफी के नाम पर प्रदेश के किसानों के साथ धोखाधड़ी की है. ऐसी धोखाधड़ी के शिकार हुए प्रदेश के किसान कांग्रेस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं, हम किसानों के साथ खड़े हैं.

राज्य में सत्ता परिवर्तन के साथ ही किसान कर्ज माफी का मुद्दा फिर गर्मा गया है. इसे लेकर शिवराज सरकार और कांग्रेस आमने-सामने हो गए हैं. सरकार की ओर से कृषि मंत्री कमल पटेल ने जय किसान ऋण माफी योजना को धोखा देने वाली योजना बताते हुए इसे बंद करने के संकेत दिए हैं. वहीं कांग्रेस ने योजना बंद किए जाने पर सड़क पर उतरने की बात कही है.

कृषि मंत्री कमल पटेल ने कमलनाथ सरकार ने किसान कर्ज माफी के नाम पर प्रदेश के किसानों के साथ धोखाधड़ी की है. ऐसी धोखाधड़ी के शिकार हुए प्रदेश के किसान कांग्रेस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं, हम किसानों के साथ खड़े हैं.

पटेल ने कहा कि, प्रदेश की सत्ता में आने के बाद तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने घोषणा की थी कि मध्य प्रदेश के 48 लाख किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा. कर्ज माफ करने के लिए कांग्नेस ने 10 दिन का वक्त तय किया था लेकिन सवा साल गुजरने के बाद भी किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ.

उन्होंने कहा कि कर्जमाफी के नाम पर जगह-जगह किसानों को प्रमाण पत्र बांट दिए गए, लेकिन आज भी किसानों के सिर पर कर्जा चढ़ा हुआ है.

पटेल कहा है कि, ऐसी धोखाधड़ी के शिकार हुए किसानों को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत कांग्रेस नेताओं के खिलाफ थानों में रिपोर्ट दर्ज करानी चाहिए. मंत्री पटेल ने कहा कि धोखाधड़ी के शिकार हुए किसानों के साथ मैं खड़ा हूं. कांग्रेस ने किसानों को धोखा दिया है. कर्जमाफी का जमकर ढिंढोरा पीटा, लेकिन एक भी किसान का कर्ज माफ नहीं हुआ.

वहीं पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव ने शिवराज सरकार को चुनौती दी है. सचिन यादव ने कहा कि किसानों की कर्ज माफी बंद हुई तो किसानों के साथ कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी. यादव ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों के पहले और दूसरे चरण में 22 लाख किसानों के 1 लाख रुपए से लेकर 2 लाख तक के कर्ज माफ किए हैं.

पूर्व मंत्री उमंग सिंंघार ने भी कांग्रेस पर दगाबाजी के आरोपों का खंडन किया और कहा कि यदि कमलनाथ सरकार होती तो 1 लाख के साथ साथ 2 लाख का भी किसानों का कर्जा माफ किया जा चुका होता.

पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश में जब कमलनाथ सरकार बनी थी, तब खजाना खाली था. उसके बावजूद हमने किसानों का 1 लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया. शिवराज सरकार को यह सोचना चाहिए कि कैसे किसानों की फसल खरीदी जाए और उनका पैसा उनके खातों में पहुंचे इस पर सोचना चाहिए. कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ खड़ी रहेगी.

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील