लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी, दतिया में पारा 5 डिग्री सेल्सियस, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: January 1, 2021 19:50 IST

मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी रही, जिससे अगले दो-तीन दिन राहत मिलने की संभावना नहीं है.

Open in App
ठळक मुद्दे31 आईएमडी केंद्रों में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया.इससे पहले 19 से 23 दिसंबर तक प्रदेश के अधिकांश भागों में कड़ाके की ठंड पड़ी थी.उत्तर भारत में बर्फबारी होने से वहां की ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश की ओर बह रही हैं.

भोपालः मध्य प्रदेश में सर्दी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा. नरसिंहपुर, खजुराहो,टीकमगढ़, धार, ग्वालियर एवं दतिया में शीतल दिन रहा.

जबलपुर, नौगांव, ग्वालियर, उज्जैन एवं शाजापुर में सुबह के समय कोहरा रहा. न्यूनतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ. होशंगाबाद संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहा. प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दतिया एवं ग्वालियर में दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि आगामी 24 घंटों में चंबल संभाग के जिलों में तथा जबलपुर, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़, ग्वालियर एवं दतिया जिलो में जिलों में सुबह के समय कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है. मध्य प्रदेश में दिसंबर में यह दूसरी बार शीतलहर आई है.

बैतूल में 25.4, भोपाल में 24.4.3, दतिया में 18.2, धार में 21.0, गुना में 21.2, ग्वालियर में 17.6, होशंगाबाद में 23.7, इंदौर में 26.2, खंडवा में 28.1, खरगौन में 27.0, पचमढ़ी में 24.2, रायसेन में 23.0, राजगढ़ में 21.5, रतलाम में 22.6, शाजापुर में 22.0, उज्जैन में 24.5, छिंदवाड़ा में 26.1, दमोह में 22.0, जबलपुर में 23.8, खजराहो में 19.6, मंडला में 27.5, नरसिंहपुर में 22.0, नौगांव में 19.8, रीवा में 23.6, सागर में 22.3, सतना में 21.4, सिवनी में 26.6, सीधी में 24.6, टीकमगढ़ में 20.0, उमरिया में 25.9 सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) भोपाल के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जी डी मिश्रा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश के धार, ग्वालियर एवं दतिया जिलों में शीतलहर का प्रभाव रहा, उन्होंने बताया कि टीकमगढ़, भोपाल, राजगढ़, इंदौर, धार, उज्जैन, छतरपुर, सागर, दमोह, खंडवा, खरगोन, रतलाम, शाजापुर, दतिया एवं गुना जिलों में भी कड़ाके की ठंड रही.

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागमध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप