लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: सात हजार किसानों के मुकदमें लिए गए वापस, अब कांग्रेस, सपा, बसपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमों की बारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2019 04:32 IST

किसानों के ये मुकेदमें वापस लिए जाने की प्रक्रिया अभी चल भी रही है. मंत्री ने कहा कि किसानों के अलावा कांग्रेस, बसपा और सपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज झूठे मुकदमें भी वापस लिए जाएंगे.

Open in App

विधि एवं विधाई मंत्री पी.सी.शर्मा ने कहा कि राज्य में सरकार 7 हजार किसानों के मुकदमें वापस लिए हैं. किसानों के अलावा  कांग्रेस, सपा, बसपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज झूठे मुकदमें भी वापस लिए जाएंगे. उन्होंने दावा किया कि छिंदवाड़ा राज्य का ऐसा जिला है, जहां पर एक भी बेरोजगार नहीं है.

विधि एवं विधाई मंत्री पी.सी.शर्मा ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए यह बात कही. उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार ने अब तक 7 हजार से ज्यादा किसानों के मुकदमें वापस लिए हैं.किसानों के ये मुकेदमें वापस लिए जाने की प्रक्रिया अभी चल भी रही है. मंत्री ने कहा कि किसानों के अलावा कांग्रेस, बसपा और सपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज झूठे मुकदमें भी वापस लिए जाएंगे. शर्मा ने कहा कि 3 जून को होने वाली बैठक में गृह एवं कानून विभाग अपना ड्राफ्ट रखेगा, इसके बाद राज्य के एक-एक किसान और एक-एक कार्यकर्ता का मुकदमा वापस होगा.  यहां यह उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में जीत कर सरकार बनाने के बाद कांग्रेस ने वादा किया था कि कांगे्रस, सपा और बसपा कार्यकर्ताओं पर शिवराज सरकार में जो झूठे मुकदमें दर्ज किए गए थे, वे वापस लिए जाएंगे.

शर्मा ने  कर्मचारियों और अधिकारियों से कहा कि वे बारिश को ध्यान में रखते हुए अभी से योजना बनाएं और काम करें. उन्होंने कहा कि बारिश से पहले राजधानी में सभी नालों की सफाई हो जानी चाहिए. शर्मा ने कहा कि पिछली बारिश में एक बालक की नाले में बह जाने के कारण मौत हो गई थी, इस तरह की घटना अब राजधानी में घटित न हो, इसका एहतियात बरतें. शर्मा ने कहा कि अगर ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति होती है तो अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

छिंदवाड़ा में एक भी बेरोजगार नहीं

विधि एवं विधायी मंत्री पी.सी.शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य का छिंदवाड़ा जिला एक ऐसा जिला है, जहां पर एक भी बेरोजगार नहीं है. शर्मा ने कहा कि एक किताब में इस बात का उल्लेख करते हुए यह दावा किया गया है. शर्मा ने कहा कि बेरोजगारी देशभर में मुद्दा बना हुआ है. राज्य में हम बेरोजागारी को हटाने के लिए काम कर रहे हैं. प्रदेश में भी बेरोजगारों की संख्या अधिक है, हमारा उद्देश्य है कि हम किसी तरह इस आंकड़े को कम करें. उन्होंने कहा कि सरकार छिंदवाड़ा माडल को पूरे प्रदेश में लागू करने जा रही है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील