लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: मिड-डे मील के नाम पर नमक रोटी और नहर का पानी

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 9, 2018 15:28 IST

प्राथमिक शिक्षा के मामले में मध्यप्रदेश की स्थिति अपने पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़, गुजरात और महाराष्ट्र से भी ज्यादा खराब हो गई है।

Open in App

सरकारी प्राथमिक स्कूल की बदहाली एक नई तस्वीर मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से सामने आई है। छतरपुर के सूरजपुर गांव के एक शासकीय स्कूल की बदहाल बुनियादी सुविधाओं का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बच्चों को मिड-डे-मील के नाम पर रोटी के साथ महज नमक परोसा जा रहा है। इतना ही नहीं ये बच्चें स्कूल के पास से गुजरने वाली नहर का पानी पीने को मजबूर है।

इस मामले में जब जिला कलेक्टर रमेश भंडारी से बात की गई तो उन्होंने जांच का हवाला देते हुए कहा कि अगर ऐसी कोई समस्या पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं मध्य प्रेदश की शिक्षा मंत्री ने इस तरह के मामलों के लिए एक जांच टीम का गठन करने की बात कही है।बता दें कि प्राथमिक शिक्षा के मामले में मध्यप्रदेश की स्थिति अपने पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़, गुजरात और महाराष्ट्र से भी ज्यादा खराब हो गई है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते छह सालों में प्रदेश के सवा लाख स्कूलों में 25 लाख से ज्यादा बच्चों स्कूल छोड़ दिया है। साल 2011 से 2016 दौरान प्रारंभिक शिक्षा में नामांकन में समग्र रूप से 26.44 लाख की गिरावट हुई है। 

कक्षा एक से पांच तक का नामांकन अनुपात 106.58 लाख से घटकर वर्तमान में 80.94 लाख ही रह गया है। अगर बाकी राज्यों से तुलना करें तो पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़, गुजरात और महाराष्ट्र से बहुत ज्यादा बुरी स्थिति मध्यप्रदेश की हो गई है।

टॅग्स :सरकारी स्कूलमिड डे मीलमध्य प्रदेशसरकारी प्राथमिक शिक्षामहिला बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज