लाइव न्यूज़ :

संघ प्रचारक गोपालरावजी येवतीकर का निधन, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे श्रद्धांजलि देने

By बृजेश परमार | Updated: November 30, 2022 17:07 IST

मध्य प्रदेश के उज्जैन में संघ प्रचारक गोपालरावजी येवतीकर का आज सुबह निधन हो गया। येवतीकर के निधन की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं उज्जैन पहुंचे और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के उज्जैन में संघ प्रचारक गोपालरावजी येवतीकर का आज सुबह निधन हो गयामुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल से उज्जैन पहुंचे और येवतीकर को अपनी श्रद्दांजलि दी़येवतीकर ने संघ को न केवल मध्य प्रदेश बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाने के लिए बहुत काम किया था

उज्जैन: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक गोपालरावजी येवतीकर का निधन हो गया। येवतीकर के निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल से सीधे उज्जैन पहुंचे और वहां संघ कार्यालय आराधना भवन में येवतीकर को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान संघ के विभिन्न प्रचारक और भाजपा के कई नेता उपस्थित रहे।

संघ प्रचारक गोपालरावजी येवतीकर पेशे से शिक्षक थे और वह साल 1960 में संघ से बतौर निष्ठावान कार्यकर्ता जुड़े और उसके बाद से ही लगातार संघ प्रचारक का दायित्व निभा रहे थे। इसके अलावा येवतीकर वनवासी कल्याण आश्रम, राष्ट्रीय सिख संगत जैसे अनुशांगिक संगठनों में विभिन्न पदों पर रहते हुए दायित्वों का निर्वहन करते रहे। येवतीकर ने संघ को न केवल मध्य प्रदेश बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने के लिए काम किया। बुधवार की सुबह येवतीकर के निधन का समाचार सुनते ही न केवल संघ परिवार बल्कि अन्य कई संगठनों में भी शोक की लहर फैल गई।

येवतीकर का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिये संघ के देवासगेट स्थित कार्यालय आराधना भवन में रखा गया था। जहां से दोपहर 2 बजे उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई। वहीं आज प्रातः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी स्वयं भोपाल से उज्जैन आये और सीधे संघ कार्यालय पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम चौहान ने येवतीकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भाई साहब का कल ही फोन आया था। आज उनका दुखद निधन हो गया। श्रद्धासुमन अर्पित करने आया हूं। मैंने उनका सानिध्य पाया,उनके साथ कार्य भी किया है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरे लिए अटल वाक्य होते थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने येवतीकर के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित करके अपनी श्रद्धांजलि प्रस्तुत की। इस दुखद अवसर पर आईजी संतोष कुमार सिंह, डीआईजी अनिल कुशवाह, कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ल व एडीएम संतोष टैगोर, पूर्व सांसद डॉक्टर चिंतामणि मालवीय के अन्य लोग भी मौजूद थे।

 

टॅग्स :Rashtriya Swayamsevak Sanghशिवराज सिंह चौहानShivraj Singh Chouhanमध्य प्रदेशmadhya pardesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप