लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, ऑटो रिक्शा और बस की टक्कर, 13 लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: March 23, 2021 09:21 IST

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं। ये ऑटो में सवार होकर एक कार्यक्रम में जा रही थीं।

Open in App
ठळक मुद्देग्वालियर की पुरानी छावरी एरिया में ऑटो और बस में टक्कर, मरनें वालों में ज्यादातर महिलाएंमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी मृतकों के परिवार के लिए 4-4 लाख मुआवजे की घोषणा की

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 12 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। घटना मंगलवाल सुबह की है जब एक ऑटो-रिक्शा और बस में पुरानी छावनी एरिया में टक्कर हो गई। 

पुलिस के अनुसार 9 महिलाओं और ऑटो रिक्शा ड्राइवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्वालियर के जिला पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि मंगलवार सुबह आंगनबाड़ी केन्द्र में खाना बनाने वाली 12 महिलाएं काम करने के बाद एक ऑटो रिक्शा में सवार होकर वापस अपने घर जा रही थीं। 

इसी दौरान मौरेना की ओर से तेज गति से आ रही बस ने उन्हें टक्कर मार दी। ये हादसा सुबह सात बजे के करीब हुआ। तीन घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

इस घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रुपये मुआवजे की भी घोषणा की है। साथ ही घायलों को 50 हजार रुपये बतौर मुआवजा देने की घोषणा की गई है। मृतकों के शवों की शिनाख्त की जा रही है और उसके बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।

टॅग्स :मध्य प्रदेशसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब