लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh Weather Update: झमाझम हो रही है बरसात, फिर भी अब तक गिरा है 16 फीसदी कम पानी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: August 11, 2020 14:14 IST

मध्य प्रदेश के 17 जिलों में इस साल सामान्य से कम बरसात दर्ज की गई है. हालांकि, राजधानी समेत सभी प्रदेश के एक बड़े हिस्से में अच्छी बारिश भी देखने को मिल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में इस साल सामान्य से 16 फीसदी कम बरसात, राजधानी भोपाल में अच्छी बारिशमध्य प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी क्षेत्र के 9 और पश्चिमी क्षेत्र के 8 जिलों में सामान्य से कम बारिश

बरसात का लगभग आधे से ज्यादा सीजन बीत जाने के बाद अब तक मध्य प्रदेश में औसत से 16 फीसदी बरसात कम हुई है. राज्य के 17 जिलों में सामान्य से कम बरसात दर्ज की गई है. वैसे राजधानी भोपाल समेत सभी प्रदेश के एक बड़े हिस्से में झमाझम बरसात हो रही है. 

भोपाल समेत आसपास के इलाकों में आज सुबह से अच्छा पानी गिर रहा है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश में अच्छी बरसात की संभावना है. मौसम विभाग के द्वारा राज्य को बरसात की दृष्टि से पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र में बंटा जाता है. 

राज्य के पूर्वी क्षेत्र में 21 और पश्चिमी क्षेत्र में 31 जिले आते हैं. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी क्षेत्र के 9 और पश्चिमी क्षेत्र के 8 जिलों में सामान्य से कम बरसात दर्ज की गई है. 

मध्य प्रदेश: 21 जिलों में 14 फीसदी कम बारिश

मौसम विभाग के द्वारा जारी विवरण के अनुसार राज्य में 1 जून से 11 अगस्त तक हुई बरसात के अनुसार राज्य के पूर्वी भाग के 21 जिलो में  अनूपपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, छतरपुर, दमोह, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरोंली, टीकमगढ़, उमरिया में सामान्य से 14 फीसदी कम बरसात हुई है. 

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी क्षेत्र में आने वाले जिलों की 1 जून से 11 अगस्त तक सामान्य बरसात 622 मिलीमीटर मानी जाती है, जबकि अब तक इस क्षेत्र में 534.5 मिलीमीटर बरसात हुई है.

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पश्चिमी क्षेत्र के 31 जिलो में 1 जून से 11 अगस्त तक सामान्य से 12 फीसदी कम बरसात हुई है. 1 जून से 11 अगस्त तक इस क्षेत्र के जिलों आगर-मालवा, अलीराजपुर, अशोकनगर, बड़वानी, बैतूल, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, देवास, धार, गुना, ग्वालियर, हरदा, होशंगाबाद, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, मुरैना, नीमच, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, शिवपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा में  सामन्य बरसात का औसत 510.8 मिलीमीटर है.

पूरे राज्य में 16 फीसदी कम वर्षा 

अभी तक यहां 450 मिलीमीटर बरसात हुई है, जो सामन्य से 12 फीसदी कम है. इस तरह पूरे राज्य में सामान्य से 16 फीसदी कम बरसात हुई है. इस तरह पूरे राज्य में सामान्य से 13 फीसदी बरसात कम हुई है.

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में राज्य में सर्वाधिक 165 मिलीमीटर बरसात गुना जिले के कुंभराजगढ़ में दर्ज की गई. इसके साथ ही भोपाल में 8.4, मंडला में 21, रायसेन में 10, सतना में 12.7, उमरिया में 12.5, सिवनी में 9.4, रतलाम में 1, गुना में 3.6, खजुराहो में 5.6, पचमढ़ी में 5, सागर में 2.8, दमोह में 2 और ग्वालियर में 2.5 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई.

टॅग्स :मध्य प्रदेशमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण