लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश चुनावः NCP ने सपा और गोंगपा को किया साथ, सिवनी से उतारा गठबंधन के तहत प्रत्याशी

By राजेंद्र पाराशर | Updated: November 7, 2018 16:09 IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में गठबंधन कर अपना प्रत्याशी मैदान में उतारा है। राकांपा ने यह गठबंधन समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ किया है।

Open in App

मध्यप्रदेश में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने कदम रख दिए हैं। राकांपा ने  समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ गठबंधन किया है। इस गठबंधन के तहत सिवनी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी उतारा है। सिवनी में सपा और गोंगपा अपने प्रत्याशी नहीं उतार रहे हैं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में गठबंधन कर अपना प्रत्याशी मैदान में उतारा है। राकांपा ने यह गठबंधन समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ किया है। इस गठबंधन के तहत राकांपा ने सिवनी विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी मैदान में उतारा है। राकांपा ने सिवनी में गयाप्रसाद पटेल को उम्मीदवार बनाया है। 

इसके अलावा सिवनी सहित 54 विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। सपा और गोंगपा ने राकांपा के साथ केवल एक सीट पर सिवनी विधानसभा क्षेत्र के लिए गठबंधन किया है।  सपा, गोंगपा और राकांपा के बीच हुए गठबंधन की पुष्टि गोंगपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश  नाग ने की है। उन्होंने बताया कि हम यहां पर अपना प्रत्याशी मैदान में नहीं उतार रहे हैं। उन्होंने बताया कि तीनों दलों के राष्ट्रीय नेताओं के बीच इस आशय की चर्चा हुई इसके बाद यह फैसला लिया गया।

इधर, लंबे समय से राजनीतिक दल के लिए प्रयास कर रहे सपाक्स के पदाधिकारियों को मंगलवार को राहत मिल गई। सपाक्स को राजनीतिक दल की मान्यता चुनाव आयोग ने दे दी है। आयोग की ओर से इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग को भी जानकारी भेज दी गई है।

एट्रोसिटी एक्ट के विरोध के बाद पार्टी के रुप में उभरी सपाक्स को राज्य में अपनी पहचान के  साथ चुनाव मैदान में उतरना था। इसके लिए कभी जद्दोजहद चलती रही। विवादों और आयोग को की शिकायतों के बाद सपाक्स ने निर्दलीय रुप में प्रत्याशी उतारने का फैसला कर लिया था, मगर आज उसे उस वक्त राहत मिली जब आयोग ने पार्टी के रुप में सपाक्स के रजिस्ट्रेशन किए जाने की जानी दी।

सपाक्स अब अपने चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ सकती है। रजिस्ट्रेशन नहीं होने से पहले सपाक्स दूसरे दलों से अपने उम्मीदवारों को उतारने पर चर्चा कर रही थी, लेकिन अब जल्द ही उसे निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव चिन्ह जारी कर दिया जाएगा।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर