लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: पुलिस के विशेष अभियान में अवैध हथियार के गिरोह का पर्दाफाश, 12 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 25, 2018 17:31 IST

पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायणाचारी मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपियों में अवैध हथियारों के दो निर्माता और 10 खरीदार शामिल हैं। इनके कब्जे से सात कारतूसों के साथ 19 आग्नेय अस्त्र बरामद किए गए जिनमें देशी कट्टे, पिस्तौल और रिवॉल्वर शामिल हैं। 

Open in App

मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस के विशेष अभियान में अवैध आग्नेय अस्त्रों के गिरोह के 12 लोगों को यहां गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायणाचारी मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपियों में अवैध हथियारों के दो निर्माता और 10 खरीदार शामिल हैं। इनके कब्जे से सात कारतूसों के साथ 19 आग्नेय अस्त्र बरामद किए गए जिनमें देशी कट्टे, पिस्तौल और रिवॉल्वर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अवैध हथियार निर्माताओं-अमरजीत सिंह भाटिया उर्फ पुजारी और वीरेन्द्र सिंह को तब पकड़ा गया, जब वे कुछ खरीदारों को आग्नेय अस्त्रों की आपूर्ति के लिए इंदौर पहुंचे थे। दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अवैध हथियारों के 10 खरीदारों को शहर के अलग-अलग इलाकों से पकड़ा गया।डीआईजी ने बताया कि अमरजीत और वीरेन्द्र क्रमश: धार और बड़वानी जिलों के रहने वाले हैं। आरोप है कि वे अपने घरों के छोटे कारखानों में आग्नेय अस्त्र बना रहे थे। गिरोह द्वारा इन हथियारों को मध्य प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी बेचा जा रहा था। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। 

 

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील