लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: रतलाम में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, 30 से ज्यादा घायल

By राजेश मूणत | Updated: February 17, 2023 12:58 IST

Open in App

रतलाम: रतलाम जिले के पिपलोदा थाना क्षेत्र के ग्राम बामनघाटी के समीप गुरुवार  शाम को मजदूरों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए. घायलों को रतलाम के शासकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

घटना गुरुवार रात तकरीबन 7 बजे की है। बड़ी पिकअप मजदूरों को लेकर पिपलोदा से लांबाखोरा के लिए जा रही थी। उसी दौरान बामनखेड़ी के समीप पिकअप के पलटने से 30 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए।  दो महिला मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों में इंद्रा पिता कान्हा उम्र 15 वर्ष और मीरा पति पुनाजी उम्र 60 वर्ष शामिल है। घायल सभी मजदूरों का उपचार जारी है.

जिले के ग्रामीण अंचल मे यातायात के हाल बेहाल है. लोडिंग वाहनों में मजदूरों को ठूंस- ठूंस कर भरकर लाने ले जाने के दृश्य आम है. हालात यह है कि परिवहन विभाग की उपस्थिति सिर्फ वसूली चौकियो तक रहती है. दूसरी और अंचल के पुलिस थानों के सामने से ओवरलोड वाहन दिन रात  बेरोकटोक गुजरते है. 

इसी कारण लगातार जानलेवा हादसों की खबरें आती रही है.  फसल कटाई के समय में बाल मजदूरों और मजदूरों के बच्चों तक को भेड़ बकरियों की तरह भरकर लाया ले जाया जाता है. ग्रामीणों का कहना है की सांठगांठ के बगैर यह सब चल नही सकता है.

टॅग्स :Madhya PradeshRoad accident
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए