लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः करोड़पति निकला पटवारी, मामा के नाम पर जुटाई काली कमाई

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 31, 2018 04:33 IST

लोकायुक्त डीएसपी संतोष भदौरिया ने बताया कि 2005 में जाकिर हुसैन ने सरकारी नौकरी ज्वॉइन की थी। उस समय उसका वेतन 5000 रुपए था। अब उसे 30 हजार रुपए मिलते हैं। 

Open in App

इंदौर, 31 अगस्त: गुरुवार सुबह लोकायुक्त पुलिस ने इंदौर के एक पटवारी के छह स्थानों पर दबिश देकर करोड़ों की अनुपातहीन संपत्ति का पर्दाफाश किया है। बताया जाता है कि पटवारी अपने मामा के नाम से काली कमाई को ठिकाने लगा रहा था। मामा बैंक में रिकवरी अधिकारी है। पटवारी के यहां से पांच लाख नगद मिले हैं।

लोकायुक्त एसपी दिलीप सोनी ने बताया कि खजराना के हल्का नंबर 30 का पटवारी जाकिर हुसैन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। इस शिकायत की जांच के बाद गुरुवार सुबह डीएसपी संतोष सिंह भदौरिया तथा प्रवीण बघेल के नेतृत्व में श्रीनगर कांकड स्थित आवास सहित पांच अन्य ठिकानों में दबिश दी गई। इस दौरान लोकायुक्त दल को उसके यहां से पांच लाख नगद सहित संपत्तियों के कागजात मिले हैं।

श्रीनगर कांकड़ के साथ ही एक और फ्लैट इसी क्षेत्र में मिला है, जिसमें उसका एक रिश्तेदार रहता है। सिल्वर स्प्रिंग कॉलोनी में 3 हजार स्क्वेयर फुट का शानदार मकान है, जो किराए पर दे रखा है। इंदौर में नेमावर रोड व शाजापुर में जमीन के दस्तावेज भी सामने आए हैं। इसके अलावा गोल्ड ज्वेलरी, कार व अन्य विलासिता की वस्तुएं मिली हैं। इसके साथ ही 14 बैंक खाते व 10 जीवन बीमा की पॉलिसियां तथा एफडी की भी जानकारी मिली है।

लोकायुक्त डीएसपी संतोष भदौरिया ने बताया कि 2005 में जाकिर हुसैन ने सरकारी नौकरी ज्वॉइन की थी। उस समय उसका वेतन 5000 रुपए था। अब उसे 30 हजार रुपए मिलते हैं। 

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए