लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: CM कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा में अधिकारी ने की खुदकुशी, कलेक्टर पर प्रताड़ना का आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2019 18:55 IST

छिंदवाड़ा जिले के सहायक भू-अभिलेख अधिकारी प्रवीण मरावी (37) ने देर रात अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देछिंदवाड़ा में सहायक भू-अभिलेख अधिकारी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जिला कलेक्टर पर प्रताड़ना के आरोप लगाये हैं।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा में सहायक भू-अभिलेख अधिकारी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक अधिकारी के परिजनों ने जिला कलेक्टर पर प्रताड़ना के आरोप लगाये हैं। मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने मुख्यमंत्री से इस मामले में सरकार से जवाब मांगा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशांक गर्ग ने बताया कि शहर के नरसिंहपुर नाका इलाके के निवासी जिले के सहायक भू-अभिलेख अधिकारी प्रवीण मरावी (37) ने देर रात अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है। एएसपी गर्ग ने बताया कि मरावी चार माह से बिना सूचना के कार्य से अनुपस्थित थे जिसके चलते उन्हें निलंबित किया गया था। हालांकि, मृतक अधिकारी की बहन वर्षा परते ने जिले के कलेक्टर श्रीनिवास शर्मा पर गंभीर आरोप लगते हुए कहा, ‘‘कलेक्टर मेरे भाई को किसी की नियुक्ति के लिए कह रहे थे। इसके चलते वह तनाव में थे और इसी कारण से उन्होंने खुदकुशी कर ली।’’

कलेक्टर श्रीनिवास शर्मा ने कहा कि अधिकारी सौंपे गए कार्यों को नहीं करते थे और चार महीने से अनधिकृत अवकाश पर थे। इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। उन्होंने इस मुद्दे पर अधिक बात करने से इनकार कर दिया।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर