लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: प्रज्ञा ठाकुर के निर्वाचन को चुनौती देने वाली यचिका पर हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

By भाषा | Updated: August 2, 2019 06:17 IST

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि राकेश दीक्षित ने एक मतदाता की हैसियत से चुनावी याचिका दायर कर प्रज्ञा ठाकुर के चुनाव को चुनौती दी है और आरोप लगाया गया है कि प्रज्ञा ने चुनाव के दौरान दिये अपने भाषणों से सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काया और चुनाव जीतने के लिये वह भ्रष्ट आचरण में लिप्त थीं।

Open in App

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को उनके भोपाल लोकसभा सीट से हाल ही में हुए निर्वाचन को चुनौती देने वाली दायर याचिका पर बृहस्पतिवार को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब तलब किया है ।

भोपाल के पत्रकार राकेश दीक्षित द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय के न्यायधीश जस्टिस विशाल धगट की एकलपीठ ने आज प्रज्ञा को यह नोटिस जारी किया है और उनसे चार सप्ताह में जवाब मांगा है।

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि राकेश दीक्षित ने एक मतदाता की हैसियत से चुनावी याचिका दायर कर प्रज्ञा ठाकुर के चुनाव को चुनौती दी है और आरोप लगाया गया है कि प्रज्ञा ने चुनाव के दौरान दिये अपने भाषणों से सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काया और चुनाव जीतने के लिये वह भ्रष्ट आचरण में लिप्त थीं।

श्रीवास्तव ने बताया कि याचिका में लगाये गये आरोपों की पुष्टि के लिए प्रज्ञा के भाषण की सीडी और अखबारों में प्रकाशित खबरों की कटिंग भी याचिका के साथ प्रस्तुत की गयी थी।

उन्होंने कहा कि याचिका में कहा गया है कि लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान ठाकुर ने धार्मिक आधार पर भाषण देकर जनप्रतिनिधि अधिनियम की धारा 123 का उल्लंघन किया है। इसलिए प्रज्ञा के भोपाल संसदीय सीट के हुए निर्वाचन को शून्य घोषित किया जाये।

उन्होंने कहा कि इस पर अदालत ने आज प्रज्ञा को नोटिस जारी कर उनसे चार सप्ताह में जवाब मांगा है। भोपाल लोकसभा सीट से मालेगांव बम धमाकों की आरोपी प्रज्ञा ने कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को 3,64,822 मतों से पराजित किया था।

टॅग्स :मध्य प्रदेशलोकसभा चुनावसाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील