लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : दादा-दादी ने तेंदुए के जबड़े से छुड़ाकर बचाई पोती की जान

By उस्मान | Updated: August 21, 2021 11:14 IST

आधी रात को सोते हुए तेंदुए ने बच्ची को उठाकर मुंह में फंसा लिया

Open in App
ठळक मुद्देआधी रात को सोते हुए तेंदुए ने बच्ची को उठाकर मुंह में फंसा लिया दादा-दादी ने दिखाई हिम्मत और तेंदुए से भिड़ गएगांव में दहशत का माहौल बना हुआ है

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क के पास एक दादा-दादी ने अपने पोती को तेंदुए के जबड़े से छुड़ाकर उसकी जान बचा ली है। मामला कराहल इलाके का है। यहां पार्क के बसे मोरावन के धुरा गांव में रात को तेंदुए ने एक साल की बच्चे पर हमला कर दिया और उसे जबड़े में फंसा लिया। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, तेंदुआ उनके घर के पिछवाड़े में घुस गया था जहां वे फर्श पर सो रहे थे। आधी रात को तेंदुए ने अपने जबड़े में बच्ची का दाहिना पैर जकड़ लिया और उसे खींच रहा था। बच्चे की चीख सुनकर दादा-दादी की नींद खुली तो मंजर देख उनके होश उड़ गए।

जयसिंह और उनकी पत्नी बसंती ने देखा कि तेंदुए ने बच्ची पर हमला कर दिया है। दोनों ने हिम्मत नहीं हारी और तेंदुए से भिड़ गए। जय सिंह और बसंती ने तेंदुए के जबड़े से बच्ची को जैसे-तैसे छुड़ाया। इसके बाद तेंदुए ने दोनों पर हमला कर दिया। इसमें दोनों घायल हो गए।

जयसिंह और उनकी पत्नी की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण और परिजन भी मौके पर आ गए। सभी ने मिलकर तेंदुए को जंगल की ओर भगा दिया। तेंदुए के हमले में घायल एक वर्षीय बच्ची और उसके दादा-दादी को अस्पताल पहुंचाया गया। इधर, तेंदुए के हमले से गांव में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात जयसिंह गुर्जर बंसती और उनके साथ एक वर्षीय पोती बॉबी सो रही थी। इसी बीच जंगल से तेंदुआ आया और घात लगाकर बॉबी पर हमला कर दिया। उसने बच्चे को दोनों पैरों को जबड़े में दबोच लिया। बच्ची के चीखने पर दादा-दांदी की नींद खुली।

दरअसल कूनो नेशनल पार्क के पास के गांव में अक्सर जंगली जानवरों का आना यहां रह रही आबादी के लिए खौफनाक होता जा रहा है। सिमटते जंगली क्षेत्र और इंसानी दखल के चलते हिंसक जानवर अब मानवीय बस्तियों की ओर रुख करने लगे हैं।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप