लाइव न्यूज़ :

मनमोहन सिंह नहीं नरेन्द्र मोदी हैं एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर!

By राजेंद्र पाराशर | Updated: January 12, 2019 05:29 IST

द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर फिल्म रिलीज के पहले ही विवादों में घिरा था। फिल्म द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर कहानी है यूपीए-1 और यूपीए-2 के दौरान प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह ( अनुपम खेर ) के कार्यकाल की। लेकिन इस फिल्म के असली नायक हैं पत्रकार संजय बारू (अक्षय खन्ना)।

Open in App

मध्यप्रदेश की राजधानी में आज रिलीज हुई फिल्म द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज रही। सरकार के विधि मंत्री ने मनमोहन सिंह को आर्थिक मामलों का जानकारी बनाया और कहा कि मनमोहन नहीं,बल्कि नरेन्द्र मोदी हैं एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर।

राजधानी भोपाल में आज सुबह से ही फिल्म द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर रिलीज होने के चलते पुलिस ने सिनेमाघरों पर सुरक्षा के इंतजाम कड़े किए थे। सिनेमाघरों पर भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ रही। इस बीच राजनीति बयानबाजी का दौर भी गर्म रहा। फिल्म को लेकर मीडिया से चर्चा करते हुए राज्य के विधि मंत्री पी।सी।शर्मा ने कहा कि मनमोहन सिंह तो आर्थिक मामलों के अच्छे जानकार रहे हैं। वे एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर नहीं हो सकते हैं, बल्कि नरेन्द्र मोदी एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर हैं।

मध्य प्रदेश के भी कई जिलों में फिल्म को लेकर कड़ा विरोध देखने को मिला। इंदौर में जमकर हंगामा हुआ तो राजधानी भोपाल में भी भाजपा नेता हितेश वाजपेई ने लोगों से फिल्म देखने की अपील की और कहा की फिल्म के माध्यम से गांधी नेहरू परिवार के असली चेहरे को समझा जा सकता है। देश के ईमानदार प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह का किस तरीके से इस्तेमाल किया गया बखूबी बताया गया है।

क्या द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर फिल्म की कहानी 

द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर कहानी है यूपीए-1 और यूपीए-2 के दौरान प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह ( अनुपम खेर ) के कार्यकाल की। लेकिन इस फिल्म के असली नायक हैं पत्रकार संजय बारू (अक्षय खन्ना)। कहानी शुरू होती है 2004 में सोनिया गांधी द्वारा मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाए जाने से। उसके बाद एंट्री होती है संजय बारू की जिन्हें पीएम अपना प्रेस सेक्रेटरी बनाना चाहते हैं। संजय बारू पीएमओ में आने के लिए मनमोहन सिंह के सामने दो शर्तें रखते हैं जिन्हें मान लिया जाता है। संजय बारू पीएम के मीडिया एडवायजर बनाए जाते हैं और उसके बाद शुरू होती है पार्टी और पीएमओ में संघर्ष की कभी ना खत्म होने वाली दास्तां।

टॅग्स :द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टरमनमोहन सिंहनरेंद्र मोदीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?