लाइव न्यूज़ :

MP Local Body Results: बुरहानपुर, सतना, खंडवा और सागर पर बीजेपी का कब्जा, एक-एक सीट पर कांग्रेस और आप की जीत

By भाषा | Updated: July 17, 2022 21:19 IST

Madhya Pradesh Local Body Results: मध्य प्रदेश की कुल 16 नगर निगमों से पहले चरण के मतदान में 11 नगर निगमों के चुनाव छह जुलाई को हुए थे। इन 11 नगर निगमों की मतगणना रविवार को की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा की माधुरी पटेल ने कांग्रेस की उम्मीदवार शहनाज अंसारी को 542 मतों के अंतर से हराया।योगेश कुमार ताम्रकर ने कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा को 24,916 मतों के अंतर से हराया। भाजपा की महापौर उम्मीदवार अमृता यादव ने कांग्रेस की आशा जैन को 19,763 मतों से पराजित किया।

Madhya Pradesh Local Body Results: मध्य प्रदेश के नगर निकाय चुनाव की रविवार को हुई मतगणना में बुरहानपुर, सतना, खंडवा और सागर में भाजपा के महापौर पद के प्रत्याशी विजयी घोषित किए गए। इसके साथ ही छिंदवाड़ा में कांग्रेस और सिंगरौली में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।

निर्वाचन कार्यालय ने इसकी जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जबलपुर और ग्वालियर में कांग्रेस की ओर से महापौर पद के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं जबकि भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भाजपा के प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। निर्वाचन कार्यालय ने कहा कि बुरहानपुर में भाजपा की माधुरी पटेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार शहनाज अंसारी को 542 मतों के अंतर से हराया।

सतना में भाजपा के प्रत्याशी योगेश कुमार ताम्रकर ने कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा को 24,916 मतों के अंतर से पराजित किया। खंडवा में भाजपा की उम्मीदवार अमृता यादव ने कांग्रेस की आशा जैन को 19,763 मतों से पराजित किया। इसके अलावा, सागर में भाजपा की उम्मीदवार संगीता तिवारी ने कांग्रेस की निधि जैन को 12,665 मतों से हराया।

वहीं, सिंगरौली से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रानी अग्रवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के चंद्र प्रताप विश्वकर्मा को 9,231 मतों के अंतर से हराया। आम आदमी पार्टी (आप) ने पहली बार मप्र निकाय चुनाव में कदम रखा है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनाव प्रचार के दौरान अग्रवाल के समर्थन में रोड शो किया था।

छिंदवाड़ा में कांग्रेस के विक्रम सिंह आहके ने भाजपा के अंतर कुमार धुर्वे को 3,786 मतों के अंतर से पराजित किया। छिंदवाड़ा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का गृह क्षेत्र है। इंदौर में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पुष्यमित्र भार्गव अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के संजय शुक्ला पर एक लाख से अधिक मतों की बढ़त बना ली है।

इसी प्रकार भोपाल तथा उज्जैन से भाजपा के प्रत्याशी मालती राय और मुकेश टटवाल, कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वियों विभा पटेल और महेश परमार से क्रमश: 50 हजार से अधिक और 700 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। उज्जैन में मतगणना फिर से कराने के आदेश दिए गए हैं।

जबलपुर और ग्वालियर में कांग्रेस उम्मीदवार जगत बहादुर सिंह और शोभा सिकरवार अपने निकटतम भाजपा प्रतिद्वंद्वियों से क्रमश: 43,694 और 22,867 मतों से आगे चल रहे हैं। मध्य प्रदेश के कुल 16 नगर निगम के पहले चरण के मतदान में, 11 नगर निगम के चुनाव छह जुलाई को हुए थे। इन 11 नगर निगमों की मतगणना रविवार जारी है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालBJPकांग्रेसशिवराज सिंह चौहानकमलनाथkamalnath
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर