लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः पूर्व सीएम कमलनाथ ने दिया इस्तीफा, गोविंद सिंह होंगे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, जानें पूरा मामला 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 28, 2022 17:15 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि मध्य प्रदेश की भाजपा नीत सरकार को केंद्र की बातों पर ध्यान देना चाहिए और राज्य के लोगों को राहत देने के लिए ईंधन पर वैट में कटौती करनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 में है।  मध्य प्रदेश में पेट्रोल पर 29 फीसदी और डीजल पर 26 फीसदी वैट लग रहा है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल/डीजल पर लगने वाले वैट में कमी करनी चाहिए।

भोपालः मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस्तीफा मंजूर कर लिया है। कांग्रेस ने डॉ गोविंद सिंह को नया नेता चुना है। कमलनाथ विपक्ष के नेता के साथ-साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 में है। 

सोनिया गांधी ने गोविंद सिंह को कांग्रेस विधायक दल का नया नेता नियुक्त किया है। गोविंद सिंह भिंड जिले के लहार से विधानसभा सदस्य हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पार्टी की ‘एक व्यक्ति, एक पद’ की नीति के अनुरूप सीएलपी के नेता पद से इस्तीफा दिया है।

मध्य प्रदेश में 2003 से सत्ता से बाहर रही कांग्रेस ने 2018 में सरकार बनाई थी और कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि, 15 महीने बाद तत्कालीन पार्टी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के विद्रोह के बाद कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार गिर गई। सिंधिया ने छह मंत्रियों सहित अपने समर्थक विधायकों के साथ कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए और राज्य में फिर से भाजपा सरकार की वापसी का मार्ग प्रशस्त किया।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता 2023 के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करने के लिए प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ के आधिकारिक आवास पर एकत्र हुए थे। सूत्रों ने बताया कि नाथ के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्रियों कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी और अरुण यादव तथा पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह रात्रिभोज में मौजूद थे।

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसKamal Nathसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर