लाइव न्यूज़ :

कमलनाथ सरकार अपने कामकाज और योजनाओं का कराएगी सर्वे, अगले महीने होगा शुरू

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 15, 2019 19:32 IST

आनंद विभाग ने आईटीआई खड़कपुर से फार्म तैयार कराया है. इस सर्वे फार्म में प्रशासन और सरकार के कामकाज को लेकर सवाल पूछे जाएंगें.

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार अब अपने कामकाज का सर्वे कराएगी. ये सर्वे आनंद विभाग के द्वारा सितम्बर से कराया जाएगा. मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने अपने कामकाज का सर्वे आम लोगों से कराने का फैसला लिया है. सर्वे का कार्य अगले सितंबर माह से शुरु होगा. सर्वे फार्म के जरिए सरकार के कामकाज के अलावा पुलिस के कार्य व्यवहार, स्थानीय प्रशासन, पंचायत और नगरीय निकाय के कामकाज की संतुष्टि भी की जाएगी.

मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार अब अपने कामकाज का सर्वे कराएगी. ये सर्वे आनंद विभाग के द्वारा सितम्बर से कराया जाएगा. उसके बाद ये रिपोर्ट मार्च में आएगी. आईआईटी खड़गपुर ने सर्वे के लिए फार्म तैयार कर लिया है. मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने अपने कामकाज का सर्वे आम लोगों से कराने का फैसला लिया है. सर्वे का कार्य अगले सितंबर माह से शुरु होगा. 

यह सर्वे राज्य का आनंद विभाग करेगा. आनंद विभाग ने आईटीआई खड़कपुर से फार्म तैयार कराया है. इस सर्वे फार्म में प्रशासन और सरकार के कामकाज को लेकर सवाल पूछे जाएंगें. 11 पेज के इस फार्म में 30 सवाल होंगे. इसके बाद सरकार की योजनाओं और कामकाज का आंकलन होगा.

बताया जा रहा है कि हर जिले के 2 ब्लाक और ब्लाक के 4 गांवों में सर्वे कराया जाएगा.इस सर्वे में यह साफ हो सकेगा कि सरकार की कौन सी योजनाएं और कितना प्रभावकारी है, लोगों की कैसी अपेक्षाएं हैं और इन्हे कैसे पूरा किया जा सकता हैं. जाहिर है यह सारी कवायद लोक हितकारी योजनाओं का पता लगाने के लिए की जा रही है.

सर्वे फार्म के जरिए सरकार के कामकाज के अलावा पुलिस के कार्य व्यवहार, स्थानीय प्रशासन, पंचायत और नगरीय निकाय के कामकाज की संतुष्टि भी की जाएगी. साथ ही लोगों से भ्रष्टाचार को लेकर उनकी राय भी जानी चाहिए. 

इसके अलावा सर्वे करने वाले आम लोगों से स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी लेंगे. सर्वे के इस फार्म में 17 क्षेत्रों से जुड़े सवाल होंगे, जिसमें व्यक्तिगत सकुलशल सूचकांक, परिवहन, सामाजिक समावेशिता, समय का उपयोग, जीवन में सार्थकता आदि क्षेत्र शामिल किए गए हैं.

आनंद संस्थान से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि आनंद विभाग प्रदेश में नए सिरे से सर्वे करने जा रहा है, जिसमें लोगों के आनंद का पैमाना जाना जाएगा. इस सर्वे के जरिए सरकार की योजनाओं और कामकाज का आकलन भी किया जाएगा. यह देखा जाएगा कि योजनाओं का लाभ किस तरह से लोगों को मिल रहा है, अगर नहीं मिल रहा है तो उसके क्या कारण हैं.

रिपोर्ट के आधार पर होगा कामकाज का बदलाव

आनंद विभाग द्वारा कराए जाने वाले इस सर्वे में हर जिले के दो-दो ब्लाक और हर ब्लाक के चार गांव के करीब 50 से 100 लोगों से ये फार्म भरवाए जाएंगे. फार्म में 30 प्रश्न होंगे और 30 मिनट में लोगों की राय को जाना जाएगा.आनंद विभाग अपने सर्वे की रिपोर्ट मार्च माह में देगा. इसके बाद सरकार इस रिपोर्ट के आधार पर अपने कामकाज में बदलाव लाएगी. सर्वे के आधार पर योजनाओं का आकलन किया जाएगा. जिन योजनाओं का लाभ लोगों को कम मिल रहा है, उनक कारणों को जानकारी उसका सरलीकरण किया जाएगा, ताकि लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके.बदलाव के सकारात्मक परिणाम देखने के लिए सरकार द्वारा एक साल के बाद फिर से दूसरा सर्वे कराया जाएगा.

टॅग्स :कमलनाथमध्य प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील