लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: सड़क हादसे में जज ऋषि तिवारी की मौत, एक अन्य जज सहित दो घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 3, 2022 11:40 IST

पुलिस उप अधीक्षक शशांक जैन ने रविवार को बताया कि यह हादसा छतरपुर से करीब 12 किलोमीटर दूर मातगुवां थाना क्षेत्र के पराचौकी के पास शनिवार रात करीब आठ बजे के आसपास हुआ। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में बड़ामलहरा में पदस्थ न्यायिक मजिस्ट्रटे (प्रथम श्रेणी) ऋषि तिवारी की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देयह हादसा छतरपुर में मातगुवां थाना क्षेत्र के पराचौकी के पास शनिवार रात करीब आठ बजे हुआ।दुर्घटना में बड़ामलहरा में पदस्थ न्यायिक मजिस्ट्रटे (प्रथम श्रेणी) ऋषि तिवारी की मौत हो गई।न्यायिक मजिस्ट्रटे (प्रथम श्रेणी) आशीष मथोरिया और कार चला रहे उनके साले राम दिनकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

छतरपुर:मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में सागर-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार के ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा जाने से कार सवार एक न्यायाधीश की मौत हो गई, वहीं एक अन्य न्यायाधीश सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस उप अधीक्षक शशांक जैन ने रविवार को बताया कि यह हादसा छतरपुर से करीब 12 किलोमीटर दूर मातगुवां थाना क्षेत्र के पराचौकी के पास शनिवार रात करीब आठ बजे के आसपास हुआ। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में बड़ामलहरा में पदस्थ न्यायिक मजिस्ट्रटे (प्रथम श्रेणी) ऋषि तिवारी की मौत हो गई।

जैन ने बताया कि इस हादसे में बड़ामलहरा में ही पदस्थ न्यायिक मजिस्ट्रटे (प्रथम श्रेणी) आशीष मथोरिया और कार चला रहे उनके साले राम दिनकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें ग्वालियर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि ये लोग बड़ामलहरा से छतरपुर आ रहे थे और कार रास्ते में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गयी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशPoliceकोर्टसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप