लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: जबलपुर में सास-बहू के झगड़े ने लिया खूनी रूप, दोनों ने चाकू से एक दूसरे का गला काटा

By विनीत कुमार | Updated: December 11, 2020 11:43 IST

जबलपुर में एक घर में सास-बहू के बीच हुए झगड़े ने विभत्स रूप ले लिया। इस घटना में दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से वार किए। सास की मौत हो गई जबकि बहू अस्पताल में भर्ती है।

Open in App
ठळक मुद्देजबलपुर में सास-बहू के बीच झगड़े के बाद एक-दूसरे पर चाकू से हमलासास की मौत जबकि बहू रेखा गंभीर हालत में अस्पताल में अभी भर्ती हैबीच-बचाव करने आए रेखा के पति को भी गंभीर चोट आई है, उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है

घरों में सास-बहू की नोंकझक नई बात नहीं है लेकिन मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक घर में इस झगड़े ने खूनी रूप ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को इस घर में सास और बहू के बीत विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने कथित तौर पर एक-दूसरे का गला काट दिया। 

घटना के बाद 75 साल की सास मोगा बाइ की मौत हो गई है जबकि आरोपी बहू रेखा अस्पताल में भर्ती है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार रेखा की हालत गंभीर बनी हुई है। इस लड़ाई में रेखा के पति को भी चाकू से गंभीर चोटें आई है जो इन दोनों में हो रहे झगड़े में बीच-बचाव के लिए आया था।

अक्सर होता रहता था सास-बहू में झगड़ा

पुलिस के अनुसार इस घर के पड़ोसियों ने बताया है कि सास-बहू में अक्सर यहां झगड़ा होता रहा था। बुधवार शाम पर किसी बात पर बहस हुई। इसके कुछ देर बाद लोगों ने राजेंद्र को खून से लथपथ घर से बाहर भागते देखा। उसने अपनी गर्दन पर हाथ लगा रखा था और खून को रोकने की कोशिश कर रहा था।

इसके कुछ देर बाद रेखा भी बाहर आई। उसके भी गर्दन से खून बह रहा था। हालात देखने के बाद पड़ोसियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने के बाद रेखा ने पुलिस को बताया कि उसका झगड़ा अपनी सास मोगा से हुई था।

पुलिस के अनुसार दोनों महिलाओं ने इस झगड़े में एक-दूसरे के गले पर चाकू से वार किया। राजेंद्र को बीच-बचाव करते हुए चोट लगी। राजेंद्र और रेखा अभी अस्पताल में भर्ती है। वहीं, पुलिस रेखा के बयानों के आधार पर जांच कर रही है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशजबलपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास