लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh IAS-IPS Transfer: 8 जिलों में नए डीएम और एसपी, 26 आईएएस और 21 आईपीएस का तबादला, देखें पूरी सूची

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 11, 2024 17:52 IST

Madhya Pradesh IAS-IPS Transfer: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2005 बैच के अधिकारी संजीव सिंह को भोपाल का नया मंडलीय आयुक्त नियुक्त किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देMadhya Pradesh IAS-IPS Transfer: अंशुल गुप्ता (2016 बैच) को मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है।Madhya Pradesh IAS-IPS Transfer: हिमांशु चंद्र को नीमच का जिलाधिकारी बनाया गया है।Madhya Pradesh IAS-IPS Transfer: सचिन सिन्हा को राजस्व बोर्ड का प्रशासनिक सदस्य बनाया गया है।

Madhya Pradesh IAS-IPS Transfer: मध्य प्रदेश सरकार ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए आठ जिलाधिकारियों समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 26 अधिकारियों और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 21 अधिकारियों के तबादले कर दिये। शनिवार देर रात जारी आदेश के अनुसार, आठ जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के भी तबादले किए गए हैं।

आठ जिलों को नए जिलाधिकारी मिले हैं। केदार सिंह को शहडोल, सोमेश मिश्रा को मंडला, गिरीश कुमार मिश्रा को राजगढ़, रोशन कुमार सिंह को विदिशा, मृणाल मीना को बालाघाट, हर्ष सिंह को डिंडोरी, हर्षल पंचोली को अनूपपुर और हिमांशु चंद्र को नीमच का जिलाधिकारी बनाया गया है।

आठ जिलों के नए एसपी में रसना ठाकुर (मऊगंज), नागेंद्र सिंह (बालाघाट), समीर सौरभ (मुरैना), वीरेंद्र जैन (श्योपुर), सुंदर सिंह कनेश (पांढुर्ना), पंकज कुमार पांडे (रायसेन), मोती-उर-रहमान शामिल हैं। (अनूपपुर) और अभिषेक आनंद (मंदसौर) शामिल हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2005 बैच के अधिकारी संजीव सिंह को भोपाल का नया मंडलीय आयुक्त नियुक्त किया गया है।

अंशुल गुप्ता (2016 बैच) को मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है। श्रम एवं सामाजिक न्याय विभाग के प्रधान सचिव सचिन सिन्हा को राजस्व बोर्ड का प्रशासनिक सदस्य बनाया गया है। चंबल के मंडलीय आयुक्त संजीव कुमार झा को राजस्व बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है। आदेश के मुताबिक, राजस्व बोर्ड के सदस्य उमाकांत उमराव को श्रम विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।

जबकि सोनाली वायंगंकर को सामाजिक न्याय विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों में से अनुराग शर्मा को शहडोल क्षेत्र का अतिरिक्त महानिदेशक नियुक्त किया गया है। अमित सांघी और सिद्धार्थ बहुगुणा को क्रमशः ग्वालियर और खरगोन क्षेत्र का उप महानिरीक्षक बनाया गया है।

टॅग्स :Madhya Pradeshमोहन यादवMohan YadavIASIPS
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?