लाइव न्यूज़ :

आईएएस दंपति कोरोना पॉजिटिव, राजभवन की सुरक्षा में लगे 8 एसएएफ जवान भी संक्रमित

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 24, 2020 17:46 IST

नगरीय निकाय एवं आवास विभाग के सचिव अजय गंगवार और उनकी पत्नी की कोरोना पाजिटिव आने पर उन्हें राजधानी के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए अन्य लोगों को भी विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देशाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा क्षेत्र  के कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी की आज तीसरी रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है. पहली रिपोर्ट 12 जून को पाजिटिव आई थी. इसके बाद 19 जून को राज्यसभा चुनाव में मतदान से पहले जांच कराई थी, तब भी रिपोर्ट पाजिटिव आई थी. राजभवन की सुरक्षा में लगे  8 और जवान कोरोना पाजिटिव आए हैं.  इसके पहले 4 और जवान कोरोना पाजिटिव पाए जा चुके हैं.

भोपालः राजधानी भोपाल में संक्रमण नहीं थम रहा है. आज आई रिपोर्ट में हाल ही में नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव आ गए हैं.

वहीं राजभवन की सुरक्षा में लगे 8 एसएएफ जवान भी संक्रमित पाए गए  हैं. बुधवार सुबह रपोर्ट में भोपाल में 32 नए कोरोना मरीज मिले हैं.  इसके साथ ही 67 मरीज ठीक होकर अस्पातलों से अपने घरों के लिए रवाना हो गए.

नगरीय निकाय एवं आवास विभाग के सचिव अजय गंगवार और उनकी पत्नी की कोरोना पाजिटिव आने पर उन्हें राजधानी के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. इसके साथ ही कोरोना पाजिटिव पाए गए अन्य लोगों को भी विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

विधायक की तीसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव

शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा क्षेत्र  के कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी की आज तीसरी रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है. पहली रिपोर्ट 12 जून को पाजिटिव आई थी. इसके बाद 19 जून को राज्यसभा चुनाव में मतदान से पहले जांच कराई थी, तब भी रिपोर्ट पाजिटिव आई थी.

मंगलवार को विधायक ने फिर सैंपल दिया जिसकी रिपोर्ट आज पाजिटिव आई. राजभवन की सुरक्षा में लगे  8 और जवान कोरोना पाजिटिव आए हैं.  इसके पहले 4 और जवान कोरोना पाजिटिव पाए जा चुके हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश के कलेक्टरों और कमिश्नरों से वीडियों कांफ्रेसिंग के जरिए बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में कोरोना को जड से खत्म करने के लिए एक जुलाई से 15 जुलाई तक डोर टू डोर सर्वे कराया जाएगा. इस अभियान का नाम कोरोना भगाओ अभियान होगा.

मुख्यमंत्री ने वीडियों कांफ्रेंसिंग के दौरान कहा कि प्रदेश की स्थिति  देश के अन्य राज्यो की तुलना में  बेहतर  है. आपने ने कहा कि प्रदेश में कोरोना का ग्रोथ रेट भी लो है. प्रदेश  में 19 प्रतिशत एक्टिव केस बचे है ,जबकि अभी देश में 40 प्रतिशत है एक्टिव केस हैं. मप्र में देश के अन्य राज्यो की तुलना में  बेहतर नियंत्रित किया गया है. आपने कहा कि  प्रदेश में 33 ऐसे जिले जहां 10 से कम एक्टिव केस हैं.

 

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनाशिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भोपालइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतदिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री यादव, दिवंगत परिजनों को 8-8 लाख रुपये?, कहा-संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ?

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?