लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री बोले-माफिया के खिलाफ शिवराज सरकार सख्त, जल्द लाने जा रही है गैंगस्टर एक्ट 

By मुकेश मिश्रा | Updated: August 6, 2021 21:46 IST

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर में कहा कि प्रदेश में माफिया के खिलाफ शिवराज सरकार सख्त है। शीघ्र ही सरकार इसके लिए गैंगस्टर एक्ट लाने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में माफिया के खिलाफ शिवराज सरकार सख्त है। उन्होंने बताया कि सरकार शीघ्र ही गैंगस्टर एक्ट लाने वाली है, जिसमें सख्त सजा के प्रावधान रहेंगे। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बारें में उन्होंने कहा कि वे सोशल मीडिया की राजनीति करते हैं।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर में कहा कि प्रदेश में माफिया के खिलाफ शिवराज सरकार सख्त है। शीघ्र ही सरकार इसके लिए गैंगस्टर एक्ट लाने वाली है। जिसमें सख्त सजा के प्रावधान रहेंगे। गृह मंत्री मिश्रा जिले के प्रभारी मंत्री भी है। वे शुक्रवार को यहाँ आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। 

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इस एक्ट में गैंगस्टर के सहयोगियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं विशेष न्यायालय भी गठित किया जाएगा। जल्द ही कैबिनेट में गैंगस्टार एक्ट रखा जाएगा। गृह मंत्री ने कहा कि पुराने कानूनों में सजा के प्रावधान कम थे, इसलिए नए कानून लाने की जरूरत पड़ी है। 

नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बारें में उन्होंने कहा कि वे कोई भी टिप्पणी कर सकते हैं। वह कोरोना के समय नहीं दिखे। बाढ़ में भी नहीं दिखे। वे केवल बोल और केवल ट्वीट कर सकते है। कमलनाथ सोशल मीडिया की राजनीति करते हैं।

राजीव गाँधी के नाम पर रखे गए सर्वोच्च खेल पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखे जाने के मोदी सरकार के निर्णय को मिश्रा ने जमकर सराहा। उन्होंने इसे मेजर ध्यानचंद को सच्ची श्रद्धांजलि बताते हुए सवाल उठाया कि यह पुरस्कार राजीव गांधी के नाम से क्यों था? यह मुझे आज तक समझ में नहीं आया। राजीव गांधी ने कभी हॉकी नहीं पकड़ी। खेल से उनका कोई वास्ता नहीं था, लेकिन उनके नाम पर पुरस्कार रख दिया गया। अब मोदी सरकार ने इसे सुधारा है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानशिवराज सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप