लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: 'आश्रम' सेट पर हमले पर बोले गृहमंत्री, प्रशासन देखेगा स्क्रिप्ट तभी मिलेगी शूटिंग की मंजूरी

By विशाल कुमार | Updated: October 25, 2021 14:57 IST

रविवार शाम करीब 6 बजे बजरंग दल के 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम भोपाल में वेबसीरीज आश्रम-3 के सेट में पथराव कर तोड़फोड़ की और इसके निर्माता एवं निर्देशक प्रकाश झा पर हिंदुओं को गलत तरीके से चित्रित करने का आरोप लगाते हुए स्याही फेंकी.

Open in App
ठळक मुद्देगृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि वह नए दिशानिर्देश बनाएंगे.प्रशासन द्वारा स्क्रिप्ट की मंजूरी दिए जाने के बाद ही प्रदेश में शूटिंग हो सकेगी.बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वेबसीरीज आश्रम-3 के सेट में पथराव कर तोड़फोड़ की थी.

नई दिल्ली: बीते रविवार को मध्य प्रदेश के भोपाल में वेबसीरीज आश्रम की शूटिंग के दौरान हुए विवाद के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि वह नए दिशानिर्देश बनाएंगे जिसमें प्रशासन द्वारा स्क्रिप्ट की मंजूरी दिए जाने के बाद ही प्रदेश में शूटिंग हो सकेगी.

दरअसल, रविवार शाम करीब 6 बजे बजरंग दल के 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम भोपाल में वेबसीरीज आश्रम-3 के सेट में पथराव कर तोड़फोड़ की और इसके निर्माता एवं निर्देशक प्रकाश झा पर हिंदुओं को गलत तरीके से चित्रित करने का आरोप लगाते हुए स्याही फेंकी.

पथराव में इस वेबसीरीज दल की दो बसों सहित कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं. बजरंग दल ने आगे इस वेब सीरीज की शूटिंग नहीं होने देने की धमकी भी दी है.

पत्रकारों से बात करते हुए मिश्रा ने कहा कि हम एक स्थायी दिशानिर्देश जारी करेंगे. अगर कोई आपत्तिजनक दृश्य होगा तो पहले स्टोरी प्रशासन को देनी होगी और मंजूरी मिलने के बाद शूटिंग की जा सकेगी.

मंत्री ने आगे कहा कि आश्रम नाम पर हमें भी आपत्ति है. हमेशा हमारी भावनाओं को आहत करने वाले दृश्य ही क्यों फिल्माते हो. अगर हिम्मत है तो दूसरे धर्म की भावनाओं को आहत करने वाले दृश्य फिल्माओ. गृहमंत्री ने उग्र विरोध प्रदर्शन करने की निंदा करते हुए कहा कि प्रकाश झा को भी विचार करना चाहिए कि ऐसा क्यों हुआ.

मिश्रा और पुलिस ने हिंसा करने के मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी की जानकारी दी है. इस मामले में अभिजीत, जीवन शर्मा, दिलीप और करण को गिरफ्तार किया है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशNarottam Mishraशिवराज सिंह चौहानबजरंग दलBajrang Dal
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो