लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः बाबाओं को राज्यमंत्री का दर्जा देने पर शिवराज सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस, मांगा 3 सप्ताह में जवाब

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 9, 2018 17:56 IST

शिवराज सिंह चौहान ने पिछले सप्ताह मध्य प्रदेश सरकार में पांच बाबाओं को राज्यमंत्री का दर्जा दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार बताए किस आधार पर दिया बाबाओं को राज्यमंत्री का दर्जानर्मदानंद, हरिहरानंद, कम्प्यूटर बाबा, भय्यू महाराज और पं. योगेंद्र महंत को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया था

इन्दौर, 9 अप्रैल (रिपोर्ट- मुकेश मिश्र): शिवराज सिंह सरकार द्वारा पांच बाबाओं को राज्यमंत्री का दर्जा दिये पर उठा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ संत समाज के लोग इसका विरोध कर रहे है तो दूसरी ओर यह मामला कोर्ट पहुंच गया है। इस मामले को लेकर लगी एक याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की इन्दौर बेंच ने सरकार को नोटिस जारी कर तीन हप्ते में जवाब मांगा है कि उसने किस आधार पर इन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिया है।   

मप्र सरकार ने हाल ही में नर्मदानंद, हरिहरानंद, कम्प्यूटर बाबा, भय्यू महाराज और पं. योगेंद्र महंत को राज्यमंत्री का दर्जा दिया था। इन सभी संतों को सरकार ने विशेष समिति का सदस्य बनाया है।

सरकार के इस फैसले के खिलाफ इन्दौर के रहने वाले  रामबहादुर वर्मा ने एडवोकेट गौतम गुप्ता के जरिए हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया था कि मंत्री परिषद गठित होने के बाद भी पांच बाबाओं को मप्र सरकार ने राज्यमंत्री का दर्जा दे दिया। सरकार के इस फैसले से जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। पहले से ही सरकार 90 हजार करोड़ के कर्ज में डूबी हुई है।

वही याचिका में यह भी कहा गया था कि सरकार ने यह भी नहीं बताया कि किस आधार पर इन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया। जबकि सरकार ने जिन्हें राज्यमंत्री बनाया कुछ दिन पहले वे सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले थे।

इस याचिका पर सोमवार को जास्टिस पीके जायसवाल तथा जास्टिस सुशील कुमार अवस्थी की युगलपीठ ने  सुनवाई की। याचिकाकर्ता के वकील के तर्क सुनने के बाद कोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी कर पूछा कि बाबाओं को राज्यमंत्री का दर्जा किस आधार पर दिया गया? तीन हफ्तों में जवाब दें।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण