लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी हुए अस्वस्थ्य, स्वतंत्रता दिवस के सलामी मंच पर गिरे, अस्पताल में कराया गया भर्ती

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 15, 2023 14:22 IST

मध्य प्रदेश के रायसेन में आयोजित स्वतंत्रता समारोह में उस समय अफरातफरी मच गई, जब सूबे के स्वास्थ्य मंत्री ही समारोह के मंच पर अस्वस्थ्य होकर गिर पड़े और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करान पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के रायसेन में आयोजित स्वतंत्रता समारोह में मची अफरातफरी सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभुराम चौधरी समारोह मंच पर अस्वस्थ्य होकर गिर पड़ेकार्यक्रम में मौजूद अधिकारी उनके बचाव में दौड़े और आननफानन में इलाज के लिए भर्ती कराया

भोपाल:मध्य प्रदेश के रायसेन में आयोजित स्वतंत्रता समारोह में उस समय अफरातफरी मच गई, जब सूबे के स्वास्थ्य मंत्री ही समारोह के मंच पर अस्वस्थ्य होकर गिर पड़े और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करान पड़ा। इसे इत्तेफाक ही कहेंगे कि मध्य प्रदेश में ऐसी एक नहीं दो घटनाएं हुईं, जिसमें विशिष्ट अतिथियों के समारोह मंच पर गिरने की खबरें आ रही हैं।

समाचार वेबसाइट एनडीटीवी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस समारोह के दो अलग-अलग कार्यक्रमों में स्वास्थ्य मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष दोनों ही मंच पर गिर पड़े। पहली घटना में स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभुराम चौधरी रायसेन में मार्च पास्ट के दौरान सलामी लेने के लिए मंच पर गिर पड़े। जिसके बाद कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी तुरंत उनके बचाव में दौड़े और आननफानन में उन्हें इलाज के लिए रायसेन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं दूसरी घटना मध्य प्रदेश के मऊगंज में हुई, जहां विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने झंडा फहराने के बाद जैसे ही जनता को संबोधित करना शुरू किया, अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद प्राशासनिक अधिकारियों ने तुरंत डॉक्टर को बुलाया और डॉक्टर उन्हें भी चेक रहे हैं।

मालूम है कि आज सारा देश आजादी का 77वां समारोह पूरे धूमधाम से मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी है। लाल किले की प्रचीर से तिरंगा फहराने के के बाद पीएम मोदी ने देश की जनता से आह्वान किया है कि वो आजादी के अमृतकाल में संकल्प लें कि वो अपनी मेहनत और संकल्प से सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दें।

पीएम मोदी ने लालकिले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए अपने शासनकाल का जिक्र किया और कहा कि इस कालखंड के फैसले हजार साल के स्वर्णिम इतिहास लिखेंगे। उन्होंने देश की आजादी में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज उन सभी वीरों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने आजादी की पावन लड़ाई में अपना सब कुछ देश के नाम न्योछावर कर दिया।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर के हिंसाग्रस्त राज्य मणिपुर का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले दिनों में मणिपुर में हिंसा का दौर चला। वहां पर मां-बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ हुआ, लेकिन आज के वक्त में वहां धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है। शांति लौट रही है। केंद्र और राज्य सरकार शांति बहाली के लिए लगातार काम कर रही हैं। पूरा देश मणिपुर के लोगों के साथ है।

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसमध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप