लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती, कराया गया कोरोना टेस्ट

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 13, 2020 21:22 IST

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन 10 दिन के अवकाश पर 19 जून तक अपने गृह नगर लखनऊ गए हैं। मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटों के लिये चुनाव 19 जून को होंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे मध्य प्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट हैं।मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमार ने कहा मध्य प्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन का कोरोना रिपोर्ट निगेटिव है।

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें तेज बुखार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि उनकी स्तिथि में अब सुधार है। रिपोर्ट के मुताबिक उन्‍हें बुखार आ रहा है और यूरिन ट्रैक्‍ट में इन्‍फेक्‍शन है। डॉक्‍टरों का कहना है कि चिंता की कोई बात नहीं है उन्‍हें जल्‍द डिस्‍चार्ज कर दिया जाएगा। डॉक्टरों ने उन्हें आइसीयू में शिफ्ट किया है। जांच में यूटीआइ इंफेक्शन की पुष्टि हुई है।

दैनिक जागरण में छपी रिपोर्ट के मुताबिक मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमार ने कहा है राज्यपाल लाल जी टंडन को बुखार आ रहा था। शुक्रवार को उन्हें अस्पताल लाया गया। हमने उनका कोविड-19 टेस्ट कराया। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन (फाइल फोटो)" title="मध्य प्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन (फाइल फोटो)"/>
मध्य प्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन (फाइल फोटो)

मेदांता लखनऊ के निदेशक डॉ राकेश कपूर ने कहा है कि राज्यपाल की हालत एकदम ठीक है, चिंता करने की बात नहीं है कल तक उम्मीद है कि लाल जी टंडन को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

10 दिनों की छुट्टी पर गृह नगर लखनऊ गए हैं राज्यपाल लालजी टंडन 

 मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन 10 दिन के अवकाश पर 19 जून तक अपने गृह नगर लखनऊ गए हैं। मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव 19 जून को होंगे। इस चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया हैं। वहीं भाजपा की ओर ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी प्रत्याशी हैं। 

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)

प्रदेश में शिवराज सिंह के नेतृत्व में 23 मार्च को सत्ता में आई भाजपा सरकार के बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार को अब राज्यपाल के वापस आने तक इंतजार करना होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 23 मार्च को शपथ लेने के लगभग एक माह बाद मंत्रिमंडल का मिनी विस्तार अप्रैल में किया था। इसमें पांच मंत्रियों को शामिल किया गया था। इसमें सिंधिया समर्थक तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत शामिल थे।

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के ताजा अपडेट

मध्य प्रदेश में शनिवार (13 जून) को कोरोना वायरस संक्रमण के 198 नए मामले सामने आए। इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या 10,641 तक पहुंच गई। राज्य के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से सात और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 447 हो गई है।

अधिकारी ने कहा, पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में दो, जबलपुर में दो, और नीमच, सागर एवं खरगोन में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’ धिकारी ने बताया कि प्रदेश के कुल 52 में से 51 जिलों के लोग अब तक कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में कुल 1,041 निरूद्ध क्षेत्र हैं।

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?