लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश सरकारः 14 आईएएस, 50 आईपीएस और 5 डीएम-16 एसपी के तबादले, देखिए पूरी सूची

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 9, 2025 13:21 IST

Madhya Pradesh Government: इंदौर जिलाधिकारी आशीष सिंह को उज्जैन का संभागायुक्त बनाया गया है। सिहं को सिंहस्थ (कुंभ) मेला अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देजनसंपर्क आयुक्त सुदाम पंढरीनाथ खाड़े को इंदौर का संभागायुक्त नियुक्त किया गया है।तबादलों में पांच जिलाधिकारी और 16 पुलिस अधीक्षक (एसपी) शामिल हैं। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 50 अधिकारियों के तबादले किए हैं।

भोपालः मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 14 और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 50 अधिकारियों के तबादले किए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सोमवार देर रात जारी आदेशों के अनुसार, इन तबादलों में पांच जिलाधिकारी और 16 पुलिस अधीक्षक (एसपी) शामिल हैं। जनसंपर्क आयुक्त सुदाम पंढरीनाथ खाड़े को इंदौर का संभागायुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि इंदौर जिलाधिकारी आशीष सिंह को उज्जैन का संभागायुक्त बनाया गया है। सिहं को सिंहस्थ (कुंभ) मेला अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

सिंहस्थ मेला 2028 में उज्जैन में आयोजित होगा। एक अधिकारी ने बताया कि खाड़े की जगह जबलपुर जिलाधिकारी दीपक सक्सेना को जनसंपर्क आयुक्त नियुक्त किया गया है। इंदौर नगर निगम के आयुक्त शिवम वर्मा को इंदौर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। आगर मालवा के जिलाधिकारी राघवेंद्र सिंह का तबादला जबलपुर के जिलाधिकारी पद पर किया है।

अधिकारी ने बताया कि इंदौर के संभागायुक्त दीपक सिंह को मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव नियुक्त किया है। वह अभिषेक सिंह का स्थान लेंगे, जिन्हें गृह सचिव पद पर तैनात किया गया है। कटनी जिलाधिकारी दिलीप कुमार यादव को इंदौर नगर निगम आयुक्त के पद पर नियुक्त किया है और उन्हें इंदौर मेट्रो रेल परियोजना के प्रबंध निदेशक (एमडी) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

मुख्यमंत्री सचिवालय के उप सचिव आशीष तिवारी को कटनी जिलाधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है। जबलपुर नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव को आगर मालवा की जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रामप्रकाश अहिरवार को जबलपुर नगर निगम आयुक्त नियुक्त किया गया है। नगरीय प्रशासन विभाग में अपर आयुक्त परीक्षित संजय राव झाड़े को आईडीए का नया सीईओ बनाया गया है।

तबादले किए गए प्रमुख आईपीएस अधिकारियों में राजेश सिंह चंदेल को उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) भोपाल (ग्रामीण), मनोज कुमार सिंह को डीआईजी लोकायुक्त, हेमंत चौहान को डीआईजी रीवा, शैलेंद्र सिंह चौहान को पुलिस अधीक्षक रीवा, विवेक सिंह को भोपाल पुलिस उपायुक्त (जोन-दो) और कुमार प्रतीक को इंदौर पुलिस उपायुक्त (जोन-दो) नियुक्त किया गया है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालPoliceमोहन यादवIPSMohan Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप