लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र से आने-जाने वाली सभी यात्री बसों पर मध्य प्रदेश सरकार ने 15 अप्रैल तक लगाई रोक

By भाषा | Updated: March 31, 2021 19:17 IST

Open in App

भोपाल, 31 मार्च महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की विस्फोटक स्थिति को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने वहां से आने-जाने वाली सभी यात्री बसों के आवागमन पर 15 अप्रैल तक रोक लगा दी है।

मध्य प्रदेश राज्य परिवहन प्राधिकार द्वारा बुधवार को जारी आदेश में कहा गया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र से बसों के संचालन को 21 मार्च से 31 मार्च तक स्थगित किया गया था।

इसमें आगे कहा गया है, ‘‘वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमण की व्यापकता को दृष्टिगत रखते हुए लोकहित में अन्तरराज्यीय अनुज्ञाओं एवं अखिल भारतीय पर्यटक अनुज्ञाओं वाले मध्य प्रदेश की समस्त यात्री बस वाहनों का महाराष्ट्र की सीमा में प्रवेश तथा महाराष्ट्र की समस्त यात्री बस वाहनों का मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश पर रोक की अवधि को विस्तारित करते हुए 15 अप्रैल 2021 किया जाता है।’’

मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 2,332 नए मामले दर्ज किये गये हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में अब तक 2,95,511 लोगों को यह महामारी अपनी चपेट में ले चुकी है, जिनमें से अब तक 3,986 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए