लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश सरकार ने शहरी क्षेत्रों में रात्रि कर्फ्यू की घोषणा की, हर सप्ताह पांच दिन कार्य, जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2021 21:09 IST

कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मध्य प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालयों में आगामी तीन माह तक सप्ताह में पांच दिन (सोमवार से शुक्रवार) कामकाज होगा। शनिवार-रविवार शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देनगरीय क्षेत्रों में आठ अप्रैल से आगामी आदेश तक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू रहेगा।नगरीय क्षेत्रों में आगामी आदेश तक प्रत्येक रविवार लॉकडाउन रहेगा।सम्पूर्ण छिंदवाड़ा जिले में आठ अप्रैल की रात आठ बजे से आगामी सात दिनों तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

भोपालः मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,043 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 3,18,014 तक पहुंच गयी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार ने शहरी क्षेत्रों में रात्रि कर्फ्यू की घोषणा की है। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मध्य प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालयों में आगामी तीन माह तक सप्ताह में पांच दिन (सोमवार से शुक्रवार) कामकाज होगा। शनिवार-रविवार शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे।

कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मध्य प्रदेश के समस्त नगरीय क्षेत्रों में आठ अप्रैल से आगामी आदेश तक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू रहेगा। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मध्य प्रदेश के समस्त जिलों के नगरीय क्षेत्रों में आगामी आदेश तक प्रत्येक रविवार लॉकडाउन रहेगा। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मध्य प्रदेश के सम्पूर्ण छिंदवाड़ा जिले में आठ अप्रैल की रात आठ बजे से आगामी सात दिनों तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,043 नए मामले सामने आये

राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों में इस महामारी से प्रदेश में 13 और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इससे मरने वालों की संख्या 4,086 हो गयी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के 866 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 618 नये मामले सामने आये।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 3,18,014 संक्रमितों में से अब तक 2,87,869 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी हैं और 26,059 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि बुधवार को 2,126 और लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनाशिवराज सिंह चौहानभोपालकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतदिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री यादव, दिवंगत परिजनों को 8-8 लाख रुपये?, कहा-संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ?

भारतहिंदी पत्रकारिता के 200 साल के सफर पर सप्रे संग्रहालय में विमर्श और अलंकरण?, लोकमत के वरिष्ठ संपादक विकास मिश्र को माधवराव सप्रे सम्मान

भारतHappy Birth Day Dr Mohan Yadav: पीएम मोदी और अमित शाह ने दीं शुभकामनाएं, जानें किसने क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण