लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh:पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा बोले- विधायक-सांसद बिकाऊ, कार्यकर्ता नहीं, विजयवर्गीय के कमलनाथ वाले बयान पर कहा- चोरो, तुम्हारे दरवाजे पर दीमक लग चुकी है

By आकाश सेन | Updated: February 23, 2024 20:05 IST

भोपाल: राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा 2 मार्च को प्रदेश में प्रवेश करेगी। राहुल की यात्रा के पहले कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश के दौरा करना शुरु कर दिया है । इसी के चलते पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा नामली पहुंचे । जहां उन्होंने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय समेत बीजेपी पर जमकर निशाना साधा ।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी पर बोला हमला । बोले- विधायक-सांसद बिकाऊ, कार्यकर्ता नहीं ।'लेकिन जमीन पर बैठने वाला मेरा साथी कार्यकर्ता कभी बिक नहीं सकता'राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी में जुटी कांग्रेस ।

भोपाल: रतलाम के नामली में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा 'MLA बिक सकता है, सांसद बिक सकता है, लेकिन जमीन पर बैठने वाला मेरा साथी कार्यकर्ता कभी बिक नहीं सकता। BJP के चोरो, सुन लो तुम्हारे शरीर के खून से ज्यादा लाल खून कांग्रेस के छोटे कार्यकर्ता साथी में है।'

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर वर्मा ने कहा,'कैलशिया ने कहा है कि हमारे दरवाजे कमलनाथ के लिए बंद हैं। चोरो, तुम्हारे दरवाजे में दीमक लग चुकी है। यह आने वाले चुनाव में पता चल जाएगा। बता दें, पिछले दिनों भाजपा के महाकौशल कलस्टर प्रभारी व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने छिंदवाड़ा में कहा था कि कमलनाथ के लिए पार्टी के दरवाजे बंद हैं। मीडिया के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था, हम क्यों लेंगे भाई। कोई बाजार में जाएगा तो ताजा फल लेगा या बासी फल।

राहुल गांधी की न्याय यात्रा की तैयारियों की बैठक लेंने पहुंचे थे  रतलाम के सैलाना में राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' 6 मार्च को आने वाली है। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी इसकी तैयारी के लिए रतलाम पहुंचे थे। रतलाम, सैलाना, रतलाम ग्रामीण, फिर बाद में नामली में कांग्रेस पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

BJP ने कांग्रेस नेताओं को तोड़ने के लिए नुमाइंदे बैठाए

नामली में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा, 'भाजपा ने हर जिले में अपना एक आदमी बैठा दिया है। जिसे इस काम पर लगाया है कि वह कैसे भी कांग्रेस के चाहे सरपंच हो या पंच, किसी को भी तोड़कर अपनी पार्टी में ले आए।'

टॅग्स :Madhya Pradeshकैलाश विजयवर्गीयमध्य प्रदेशभोपालकांग्रेसCongressMadhya Pradesh Congress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत