लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व मंत्री दीपक जोशी कांग्रेस में हुए शामिल, पार्टी छोड़ते ही बीजेपी पर लगाया यह आरोप

By भाषा | Updated: May 7, 2023 07:19 IST

कांग्रेस में शामिल होने के बाद जोशी ने भाजपा पर यह आरोप लगाया है कि जब उनकी पत्नी को कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा तब उन्हें प्रशासनिक तंत्र से कोई मदद नहीं मिली थी और अंतत: उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री दीपक जोशी कांग्रेस में शामिल हुए है। पार्टी छोड़ते ही उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया है जिसका भाजपा ने अभी तक कोई भी जवाब नहीं दिया है। वे मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुए है।

भोपाल:  मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को झटका देते हुए वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री दीपक जोशी शनिवार को विपक्षी दल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी के पुत्र दीपक जोशी यहां कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले दिन में भाजपा के एक अन्य पूर्व विधायक राधेलाल बघेल भी कमलनाथ की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुए। 

कोरोना के समय प्रशासन से नहीं मिली थी कोई मदद- जोशी

पत्रकारों से बात करते हुए जोशी ने आरोप लगाया कि जब उनकी पत्नी को कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा तब उन्हें प्रशासनिक तंत्र से कोई मदद नहीं मिली और अंतत: उनकी पत्नी की मृत्यु हो गयी। जोशी के इस आरोप पर सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

उन्होंने भाजपा सरकार पर उनके दिवंगत पिता कैलाश जोशी की विरासत को नजरअंदाज करने का भी आरोप लगाया है। बता दें कि करीब 60 वर्षीय दीपक जोशी ने 2003 में देवास जिले के बागली से पहली बार विधानसभा में प्रवेश किया और बाद में उसी जिले की हाटपिपलिया सीट से दो बार (2008 और 2013 में) सफलतापूर्वक चुनाव लड़ा। 

2020 में भाजपा में शामिल हुए थे जोशी

अपनी तीसरी चुनावी जीत के बाद, जोशी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में शामिल हुए और 2018 तक इसके सदस्य बने रहे। जोशी 2018 में हाटपिपलिया से कांग्रेस के मनोज चौधरी से चुनाव हार गए। चौधरी 2020 में भाजपा में शामिल हो गए और बाद में उपचुनाव में हाटपिपलिया से फिर से जीत गए। 

चौधरी और तत्कालीन कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक 20 से अधिक विधायकों के मार्च 2020 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने से राज्य में कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई और भाजपा की सरकार बनी। माना जाता है कि दीपक जोशी तब से भाजपा संगठन में काफी हद तक दरकिनार कर दिए गए थे। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव इस साल की अंत में होने वाले हैं।  

टॅग्स :Madhya Pradeshकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए