लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश चुनाव 2018: गठबंधन का एक और मौका चूकी कांग्रेस, कई सीटों पर हार का कारण बन सकती है ये पार्टी

By राजेंद्र पाराशर | Updated: October 30, 2018 17:37 IST

कांग्रेस की ओर से जयस को इस बात का आश्वासन दिया गया कि वे कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ लें, जिस पर जयस संरक्षक तैयार नहीं हुए।

Open in App

मध्य प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बाद अब जयस संगठन भी कांग्रेस को झटका दे रहा है। जयस को कांग्रेस की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला है, जिसके चलते कल 31 अक्तूबर से वह अपने प्रत्याशी मैदान में उतारने की तैयारी कर चुका है। संभावना यह है कि जयस अब गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के चुनाव चिन्ह पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतार सकता है।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब यह तय हो गया है कि कांग्रेस सभी 230 सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। जय आदिवासी युवा संगठन (जयस) से चल रही बात भी टूटती नजर आ रही है। जयस के संरक्षक डा हीरालाल अलावा ने आज इंदौर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान गठबंधन को लेकर चल रही चर्चा में बड़ी समस्या कुक्षी विधानसभा सीट रही।

कांग्रेस की ओर से जयस को इस बात का आश्वासन दिया गया कि वे कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ लें, जिस पर जयस संरक्षक तैयार नहीं हुए। वहीं कांग्रेस के साथ जो 15 सीटों की बात की जा रही थी, उस पर भी जयस को कांग्रेस की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

इसके चलते अब कांग्रेस से जयस दूरी बनाने की तैयारी कर चुकी है। जयस के कुक्षी स्थित कार्यालय में संगठन के पास आए दावेदारों के आवेदनों की अंतिम स्कूटी तेज कर दी और कल 31 अक्तूबर से प्रत्याशियों के मैदान में उतारने की बात कही जा रही है।

कांग्रेस ने नहीं दिया संतोषजनक जवाब

जयस के संरक्षक डा। हीरालाल अलावा ने कहा कि कांग्रेस की ओर से हमें अब तक संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया है। इसके चलते हम अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेंगे। डा। अलावा ने बताया कि हमने मालवा-निमाड़ में अपने प्रत्याशी मैदान में उतारने की तैयारी कर ली है। हम संभवत: कल 31 अक्तूबर से अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर देंगे। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के चुनाव चिन्ह पर प्रत्याशी उतारने के सवाल पर उन्होंने कहा कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से हमारी चर्चा हुई है, हम इस पर विचार कर रहे हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप