लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश चुनाव: परिणाम से पहले शपथ ग्रहण की तैयारी में जुटी बीजेपी-कांग्रेस, PM मोदी और राहुल गांधी को भेजा न्योता

By राजेंद्र पाराशर | Updated: December 10, 2018 18:53 IST

एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त दिखाए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ता इतने उत्साहित है कि मंगलवार को होने वाली मतगणना के पहले आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर एक पोस्टर लगा दिया गया।

Open in App

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के परिणाम भले ही कल बुधवार को आएंगे, मगर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी भी करनी शुरु कर दी है। भाजपा जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित कर जंबूरी मैदान पर यह आयोजन करना चाहती है, वहीं कांग्रेस लाल परेड मैदान पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। कांग्रेस के शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को आमंत्रित करने की तैयारी की जा रही है।

जीत के दावों के बीच भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के नेताओं ने अब सरकार बनाने के साथ-साथ शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन की तैयारियां भी शुरु कर दी है। भाजपा पदाधिकारियों के बैठक में इस बात पर चर्चा भी हो चुकी है। पदाधिकारियों ने इस बार भी शिवराज सिंह चौहान के शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजधानी का जंबूरी मैदान चुना है। यह मैदान भाजपा के लिए हमेशा ही मुफीद रहा है।

2003 में जब उमा भारती ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तब उन्होंने लाल परेड मैदान पर शपथ ग्रहण समारोह किया था। मगर इसके बाद शिवराज सिंह चौहान जब मुख्यमंत्री बने तो उन्हें जंबूरी मैदान ही भाया। इस मैदान पर भाजपा लगातार ऐतिहासिक कार्यक्रम कर चुकी है। फिर चाहे वह कार्यकर्ता सम्मेलन हो या फिर पार्टी को कोई बड़ा आयोजन। भाजपा नेताओं के लिए यह मैदान सदा ही भाया है।

इस बार भी भले ही एग्जिट पोल के बाद से भ्रम की स्थिति है, मगर भाजपा ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों की बैठक में यह तय कर लिया है कि वह शिवराजसिंह चौहान का चौथी बार शपथग्रहण समारोह इसी मैदान पर आयोजित करेगी। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के लिए कई राष्ट्रीय नेताओं को भी आमंत्रित किए जाने की तैयारी भाजपा ने कर ली है।

कांग्रेस भी पीछे नहीं

भाजपा ही नहीं कांग्रेस नेता भी जीत मिलने पर शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन को लेकर उत्साहित हैं। बताया जाता है कि जीत मिलने पर कांग्रेस द्वारा लाल परेड मैदान पर शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन किया जाने की तैयारी की गई है। हालांकि कांगे्रस नेताओं ने भी शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को आमंत्रित कर जीत का जश्न मनाने की तैयारी की जा रही है। बताया जाता है कि कांग्रेस के कुछ नेता 14 दिसंबर को तो कुछ 16 दिसंबर को यह आयोेजन करना चाहते हैं। हालांकि कांगे्रस में अभी मुख्यमंत्री कौन होगा इस बात का फैसला नहीं हुआ है, मगर अधिकांश कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री मानकर चल रहे हैं।

कांग्रेस कार्यालय पर बधाई का पोस्टर

एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त दिखाए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ता इतने उत्साहित है कि मंगलवार को होने वाली मतगणना के पहले आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर एक पोस्टर लगा दिया गया। इस पोस्टर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को कांग्रेस की जीत का कारण भी बताया गया है। पोस्टर पर लिखा है कि ‘कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार का अभिनंदन’। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता लगातार जीत का दंभ भर रहे हैं, तो कुछ नेता मुख्यमंत्री की दौड़ में कमलनाथ का नाम आगे भी बता रहे हैं।

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावविधानसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए