लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh Election 2023: हमें कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने के लिए चुनावी मैदान में उतारा गया, विजयवर्गीय ने कहा-चुनावी राजनीति में भेजा जाना मेरे लिए सौभाग्य की बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 26, 2023 11:51 IST

Madhya Pradesh Election 2023: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद सिंह पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते तथा पार्टी के कुछ अन्य सांसदों को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची में जगह दी है।

Open in App
ठळक मुद्देकैलाश विजयवर्गीय अपने गृहनगर इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 से चुनावी समर में उतरेंगे।भाजपा संगठन के सामने पूर्व में इच्छा जताई थी कि वह चुनाव नहीं लड़ना चाहते।चुनावी टिकट मिलने से मैं आश्चर्यचकित हूं।

Madhya Pradesh Election 2023: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पार्टी ने मध्यप्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में वरिष्ठ नेताओं को उम्मीदवार के तौर पर मैदान में इसलिए उतारा है ताकि कांग्रेस का सूपड़ा साफ किया जा सके।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद सिंह पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते तथा पार्टी के कुछ अन्य सांसदों को मध्य प्रदेशविधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची में जगह दी है। इस सूची में घोषित उम्मीदवारी के तहत विजयवर्गीय अपने गृहनगर इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 से चुनावी समर में उतरेंगे।

फिलहाल कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला इस सीट की विधानसभा में नुमाइंदगी करते हैं। विजयवर्गीय ने चुनावी टिकट मिलने के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘हमें (भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को) कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने के लिए चुनावी मैदान में उतारा गया है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि सूबे के विधानसभा चुनावों में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को उम्मीदवार के तौर पर उतारे जाने से कांग्रेस का गढ़ा यह विमर्श टूट गया है कि कांग्रेस चुनाव जीतने जा रही है। विजयवर्गीय ने कहा कि उन्होंने भाजपा संगठन के सामने पूर्व में इच्छा जताई थी कि वह चुनाव नहीं लड़ना चाहते।

उन्होंने कहा, ‘‘चुनावी टिकट मिलने से मैं आश्चर्यचकित हूं। भाजपा संगठन द्वारा मुझे फिर से चुनावी राजनीति में भेजा जाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।’’ 

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावकैलाश विजयवर्गीयBJPमध्य प्रदेशविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो