लाइव न्यूज़ :

यूपी के बाद एमपी में भी 'लव जिहाद' पर सख्त कानून, 10 साल सजा का प्रावधान, शिवराज सरकार ने दी मंजूरी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: December 26, 2020 19:31 IST

मध्य प्रदेश की मंत्रिपरिषदः विधेयक को विधानसभा के आसन्न सत्र में पेश किया जाएगा और इसके विधानसभा में पारित होते ही 1968 वाला धर्म स्वातंत्र्य विधेयक समाप्त हो जाएगा.

Open in App
ठळक मुद्दे28 से 30 दिसंबर के बीच मध्य प्रदेश विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र आयोजित किया जायेगा.कानून का उल्लंघन करने पर एक से 10 साल की सजा एवं अधिकतम एक लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है.मध्य प्रदेश सरकार ने इस विधेयक को काफी कठोर बनाने की कोशिश की है.

भोपालः उत्तर प्रदेश के बाद अब मध्य प्रदेशलव जिहाद रोकने के लिए कानून बनाने जा रहा है. इसको लेकर आज राज्य मंत्रिमंडल ने ‘धर्म स्वातंत्र्य विधेयक-2020’ के प्रारूप को मंजूरी दे दी.

अब इस विधेयक को 28 दिसंबर से हो रहे राज्य विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा. अब इसे 28 दिसंबर से शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पेश किया जाएगा. राज्य सरकार के अनुसार भारत के संविधान के अनुच्छेद 25,26,27 और 28 के तहत भारत के सभी नागरिकों को धार्मिक स्वतंत्रता प्रदान की गयी है.

इस अधिकार का उद्देश्य भारत में धर्म निरपेक्षता की भावना को बनाये रखना है. मध्य प्रदेश राज्य में वर्ष 1968 में धर्म स्वातन्त्रय अधिनियम पारित किया गया था एवं वर्ष 1969 में इसके नियम बनाये गये थे. वर्तमान परिवेश में उक्त अधिनियम के प्रावधान पर्याप्त नही होने से मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक,2020 को विधानसभा में प्रस्तुत करने के लिये मंत्रि- परिषद ने अनुमोदित किया है.

गृह एवं जेल मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने विधेयक के प्रारूप को पारित करने की जानकारी देते हुए बताया कि  'इस नए विधेयक के तहत, किसी पर धार्मिक परिवर्तन के लिए मजबूर करने पर 1-5 साल की कैद और न्यूनतम 25,000 रुपए का जुर्माना होगा'. वहीं, नए म.प्र. धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2020 के तहत, एक नाबालिग, महिला या अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के व्यक्ति का जबरन धर्म परिवर्तन, 50,000 रुपए के न्यूनतम दंड के साथ 2-10 साल की न्यूनतम जेल की सजा का प्रावधान है.

विधेयक में कुल 19 प्रावधान किए गए है.  डा. मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि धर्म स्वातंत्र्य (धार्मिक स्वतंत्रता) विधेयक 2020 को विशेष कैबिनेट बैठक में मंजूरी के बाद अब विधानसभा में पेश किया जाएगा.  गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहले ही इस विधेयक को लेकर पहले ही कह चुके हैं कि अब प्रदेश में कोई भी व्यक्ति किसी को बहला-फुसलाकर, डरा-धमका कर शादी कर या षडयंत्र कर धर्म परिवर्तन नहीं करा पाएगा. ऐसा करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

टॅग्स :लव जिहादमध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेशभोपालयोगी आदित्यनाथशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए