लाइव न्यूज़ :

DG को पत्नी ने दूसरी महिला के साथ पकड़ा तो बेरहमी से करने लगे पिटाई, दी गालियां, वायरल हुआ वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: September 28, 2020 16:20 IST

मध्य प्रदेश के भोपाल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में स्पेशल डीजी पुरुषोतम शर्मा अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्पेशल डीजी पुरुषोतम शर्मा फिर आए विवादों में, पत्नी के साथ मारपीट का वीडियो वायरलपुरुषोत्तम शर्मा के बेटे पार्थ शर्मा ने अपने पिता के खिलाफ की शिकायत, मुख्यमंत्री तक पहुंचा मामला

स्पेशल डीजी पुरुषोतम शर्मा एक बार फिर विवादों में हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सामने आए इस वीडियो में पुरुषोत्तम शर्मा अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है।

दरअसल, पत्नी का आरोप है कि आईपीएस शर्मा का किसी दूसरी महिला के साथ संबंध है। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ और पुरुषोत्तम शर्मा ने पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुरुषोत्तम शर्मा के बेटे पार्थ शर्मा ने अपने पिता के खिलाफ शिकायत की है और कार्रवाई की मांग की है। बेटे ने इस घटना की शिकायत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से भी की है। पार्थ शर्मा खुद एक आईआरएस अधिकारी हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग बीच-बचाव की भी कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये घर के ही स्टाफ हैं। मामले का वीडियो सामने आने के बाद पुरुषोत्तम शर्मा की ओर से कोई बयान नहीं आया है। साथ ही पुलिस अधिकारियों ने भी चुप्पी साध ली है।

पहले भी विवादों में रहे हैं पुरुषोत्तम शर्मा

यह पहला अवसर नहीं है जब पुरुषोत्तम शर्मा इस तरह विवादों में आए हैं। पुरुषोत्तम शर्मा जब साइबर सेल और एसटीएफ के स्पेशल डीजी थे, तब उनका नाम हनी ट्रैप में भी खूब उछला था। हालांकि उन्होंने आरोपों को खारिज किया था। 

पुरुषोत्तम शर्मा ने तब पुलिस महानिदेशक (DGP) वीके सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पुलिस विभाग की छवि खराब कर रहे हैं। इन दो वरिष्ठ अधिकारियों में तब टकराव इतना बढ़ गया कि तब मुख्यमंत्री रहे कमलनाथ को हस्तक्षेप करना पड़ा था। इसके बाद कमलनाथ ने पुरुषोत्तम शर्मा का तबादला कर दिया था।

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण