लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: जाली दस्तावेज के आधार पर पदोन्नति पाने के आरोप में डिप्टी रेंजर निलंबित

By भाषा | Updated: July 4, 2021 14:32 IST

Open in App

महू (मप्र), चार जुलाई मध्यप्रदेश की संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर के खिलाफ करीब साढे पांच महीने पहले मामला दर्ज करने के लिए पुलिस को लिखित शिकायत करने वाले वन विभाग के उप रेंजर राम सुरेश दुबे को जाली दस्तावेज के आधार पर पदोन्नति पाने के आरोप में निलंबित किया गया है।

इंदौर वन मंडल अधिकारी नरेन्द्र पाण्ड्या ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘कर्मचारी मुकेश यादव ने राम सुरेश दुबे के खिलाफ लिखित शिकायत की है कि उसने (दुबे) जाली दस्तावेज पेश किये हैं और वन रक्षक से डिप्टी रेंजर के पद पर पदोन्नति पाई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘क्योंकि यह शिकायत कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगे लॉकडाउन के दौरान आई, इसलिए इस आरोप की जांच करने में समय लगा। यह आरोप सही पाये गये हैं, जिसके बाद उसे दो दिन पहले निलंबित किया गया है।’’

वहीं, इस बारे में संपर्क किये जाने पर दुबे ने बताया, ‘‘जब से मैंने इस साल जनवरी में मध्यप्रदेश की संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर के खिलाफ शिकायत की है, तब से वरिष्ठ अधिकारी एवं स्थानीय नेता मेरे पीछे लगे हुए हैं। मेरे वरिष्ठ अधिकारी मेरी एक छोटी सी भी गलती तब से लगातार ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे क्षेत्राधिकार में आने वाली वन भूमि में कोई अतिक्रमण तो नहीं है, इसकी तलाश में भी टीमें आईं, लेकिन उन्हें कोई गड़बड़ी नहीं मिली। आखिर में उन्होंने मेरे एक सहकर्मी द्वारा मुझ पर लगाये गये जाली दस्तावेज के झूठे आरोप पर निलंबित कर दिया।’’

दुबे ने कहा, ‘‘मैं हार नहीं मानूंगा। मैं उसी तरह से अदालत में इसके खिलाफ भी एक याचिका दायर करूंगा, मैंने अपने तबादले के खिलाफ की थी, जिसके बाद इस मार्च में अदालत के निर्देश के बाद मेरा तबादला निरस्त कर दिया गया था।’’

गौरतलब है कि दुबे ने इस साल जनवरी में पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी थी, जिसमें उन्होंने मंत्री उषा ठाकुर के खिलाफ अवैध खुदाई के मामले में जब्त मशीन और ट्रैक्टर ट्रॉली वन विभाग के परिसर से जबरन छुड़ाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए पुलिस से अनुरोध किया था। ठाकुर महू सीट से भाजपा विधायक हैं।

इसके कुछ ही दिनों बाद इस साल जनवरी में दुबे का तबादला बड़गोंदा से मानपुर उप रेंज कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए