लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश : कुएं में मिले युवक-युवती के शव

By भाषा | Updated: November 7, 2021 20:44 IST

Open in App

जबलपुर(मप्र), सात नवंबर मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के एक गांव में रविवार को कुएं से 22 वर्षीय युवक और 20 वर्षीय युवती के शव मिले हैं।

पुलिस उपाधीक्षक (ग्रामीण) अपूर्वा किलेदार ने बताया कि इन दोनों शवों को जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर परतला गांव के एक कुएं से बाहर निकाला गया और इनकी पहचान नीलेश साहू और पूजा पटेल के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘युवती के परिवार ने तीन नवंबर को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। प्रारंभिक जांच के अनुसार युवक सब्जी विक्रेता था। शवों पर चोट के निशान नहीं हैं। दोनों अविवाहित थे और हो सकता है कि दोनों का प्रेम प्रसंग रहा हो।’’

उन्होंने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि दोनों ने आत्महत्या की है या उनकी हत्या की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई