लाइव न्यूज़ :

Cyclone Nisarga: एमपी में बारिश जारी, तापमान में गिरावट, गर्मी से लोगों को राहत, येलो अलर्ट जारी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 6, 2020 17:02 IST

नरसिंहपुर एवं रतलाम में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. जबकि दिनों अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के भोपाल संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर ग्वालियर एवं उज्जैन संभागों के जिलो में कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई.

Open in App
ठळक मुद्देगुना में 19, उज्जैन में 0.4, शाजापुर में 19, रतलाम में 9, खरगौन में 2.2, ग्वालियर में 12.7 मिमी बरसात दर्ज की गई.मौसम विभाग के अनुसार उज्जैन संभाग के जिलों में सामान्य से काफी कम तथा शेष संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से विशेष रूप से कम रहा.

भोपालः निसर्ग तूफान के कारण राज्य में जगह-जगह बरसात हो रही है, इसके कारण गर्मी में भी राज्य में बरसात के हालात बन गए हैं. लगातार हो रही बरसात के कारण राज्य के अधिकतम तापमान में 7-8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है.

राज्य के नरसिंहपुर एवं रतलाम में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. जबकि दिनों अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के भोपाल संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर ग्वालियर एवं उज्जैन संभागों के जिलो में कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई.

इसके साथ ही राज्य के शेष संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई. मौसम कार्यालय के अनुसार बीते 24 घंटों में राज्य के  भोपाल में 3.2, उमरिया में 2.8, इंदौर में 5, सागर में 0.2, रायसेन में 22.8, खजुराहो में 1.6, सीधी में 1.6, बैतूल मेें 2.2, पमचढ़Þी में  1.6, छिंदवाड़ा में 11, दतिया में 32.6, गुना में 19, उज्जैन में 0.4, शाजापुर में 19, रतलाम में 9, खरगौन में 2.2, ग्वालियर में 12.7 मिमी बरसात दर्ज की गई.

निसर्ग के कारण लगातार हो रही बरसात से राज्य के तापमान में गिरावत आई है. मौसम विभाग के अनुसार उज्जैन संभाग के जिलों में सामान्य से काफी कम तथा शेष संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से विशेष रूप से कम रहा. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38 डिग्री सैल्सियस नरसिंहपुर एवं रतलाम में दर्ज किया गया.

आगामी 24 घंटों में राज्य के भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर संभागों के जिलों में तथा अनुपपूर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर एवं छिंदवाड़ा जिलों में कहीं कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.

मौसम विभाग ने राज्य के कुछ इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में राज्य के भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल एवं रीवा संभागों के जिलों में तथा सागर एवं छतरपुर में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बिजली चमकने, गिरने की  घटनायें हो सकती हैं. इसके साथ ही ुइन इलाकों में  30-40 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चल सकती हैं. 

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टचक्रवाती तूफान निसर्गचक्रवाती तूफानमध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए