लाइव न्यूज़ :

मरने से एक दिन पहले ही व्यक्ति दो बार मृत घोषित, श्मशान से वार्ड में जाने पर बेटे ने पाया पिता को

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 19, 2021 20:42 IST

गोरालाल कोरी के बेटे कैलाश ने बताया कि संक्रमण के लक्षण दिखने के बाद उसके पिताजी को 12 अप्रैल को अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.

Open in App
ठळक मुद्दे13 अप्रैल को दोपहर करीब तीन बजे मुझे फोन आया. अस्पताल पहुंचा तो एक नर्स ने मुझे बताया कि वे उसे नहीं बचा सके.अस्पताल पहुंचे तो अस्पताल प्रबंधन ने हमें शव नहीं दिया क्योंकि वह कोरोना वायरस संक्रमित थे.

विदिशाः मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के एक सरकारी अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित 58 वर्षीय एक व्यक्ति को उसके वास्तव में मरने से एक दिन पहले गलती से दो बार मृत घोषित किया गया.

मृतक गोरालाल कोरी के परिजनों ने यह जानकारी दी. अस्पताल प्रबंधन ने इसके लिए एक नर्स को जिम्मेदार ठहराया है, जिसने गलतफहमी में यह जानकारी दी. लेकिन, कहा कि दो बार यह गलती नहीं हुई, बल्कि केवल एक ही बार गलती से उसकी मृत्यु की जानकारी दी गई थी.

गोरालाल कोरी के बेटे कैलाश ने बताया कि संक्रमण के लक्षण दिखने के बाद उसके पिताजी को 12 अप्रैल को अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. 13 अप्रैल को दोपहर करीब तीन बजे मुझे फोन आया. जब मैं अस्पताल पहुंचा तो एक नर्स ने मुझे बताया कि वे उसे नहीं बचा सके.

कैलाश ने कहा कि अप्रैल 13 को साढ़े आठ बजे शाम को हमें फिर से फोन आया कि वह गले में किए जा रहे एक ऑपरेशन के दौरान मर गए हैं. जब हम अस्पताल पहुंचे तो अस्पताल प्रबंधन ने हमें शव नहीं दिया क्योंकि वह कोरोना वायरस संक्रमित थे.

किसी अन्य शव का अंतिम संस्कार करने श्मशान बुला लिया 14 अप्रैल को मैं और मेरा भाई अस्पताल गए और परिवार के अन्य सदस्यों को कहा कि वे श्मशान घाट में अंतिम संस्कार करने के लिए आएं. कैलाश ने बताया, उन्होंने हमें मृत्यु प्रमाणपत्र दिया लेकिन मेरे भाई ने कहा कि वह अपने पिताजी के शव को देखना चाहते हैं.

जब उन्होंने शव दिखाया तो वह मेरे पिताजी का नहीं था, इसके बाद मेरा भाई एक वार्ड में गया और वहां पिताजी को वेंटिलेकर सपोर्ट पर पाया. इसके बाद 14 अप्रैल को ही करीब पौने आठ बजे हमें फिर से एक फोन आया और कहा कि पिताजी की मृत्यु को गई है. उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को कर दिया गया. 

टॅग्स :मध्य प्रदेश में कोरोनाकोविड-19 इंडियामध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर