लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: कांग्रेस नेता गोविंद सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के बयान पर कसा तंज, बोले- "बहुत परीक्षा दे चुके, अब तो भाजपा इनाम दे, बनाए मुख्यमंत्री"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 6, 2023 20:04 IST

मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर गोविंद सिंह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा कांग्रेस की आलोचना संबंधी बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि अब बहुत परीक्षा दे चुके सिंधिया, भाजपा अब तो उन्हें इनाम दे।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के बयान पर कसा तंजकांग्रेस के आलोचना की अब तक बहुत परीक्षा दे चुके हैं सिंधिया, कम से कम अब तो भाजपा इनाम देदादी तो जनसंघ के जमाने से साथ थीं फिर कब तक भाजपा मांगेगी उनसे भक्ति का सर्टिफिकेट

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर गोविंद सिंह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा बीते बुधवार को कांग्रेस की आलोचना संबंधी बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि अब बहुत परीक्षा दे चुके सिंधिया, भाजपा अब तो उन्हें इनाम दे। जिस पार्टी ने उनके पिता के दिवंगत होने के बाद पार्टी में विशिष्ठ स्थान दिया, उन्होंने शर्मनाक बयान से कांग्रेस के सारे एहसान को धुल दिया है। कम से कम अब तो भाजपा उनके बारे में विचार करे। उन्हें पारितोषिक दे।

मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस की अगुवाई करने वाले डॉक्टर गोविंद सिंह ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया पर तंज कसते हुए कहा, "मैं तो चाहता हूं कि भाजपा सिंधिया जी द्वारा कांग्रेस पर किये गये शर्मनाक हमले के लिए पुरस्कार दे। आखिर कितनी परीक्षा देनी होगी उन्हें भाजपा में। उनकी दादी तो जनसंघ के जमाने से साथ में थीं फिर आखिर कब तक भाजपा उनसे सर्टिफिकेट मांगेगी।"

गोविंद सिंह ने आगे कहा, "सब जानते हैं कि कमलनाथ जी की सरकार सिंधिया जी ने इसी कारण से गिराई थी कि वो भाजपा के शीर्ष नेताओं के सामने अपने वफादारी का सबूत पेश कर सकें। कम से कम अब तो भाजपा को कुछ दे ही देना चाहिए, चुनाव में 4 महीने बचे हैं। अब तो शिवराज की जगह सिंधिया को मुख्यमंत्री के तख्त पर बैठा दें क्योंकि उसके बाद तो कांग्रेस की ही सरकार आ रही है।"

वहीं गोविंद सिंह द्वारा सिंधिया पर किये गये इस हमले का जवाब देते हुए शिवराज सरकार के मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा, "यह पूरी कांग्रेस की समस्या है। किसी गोविंद सिंह की अकेले की नहीं है। कांग्रेस में चाहे दिग्विजय सिंह हों, चाहे कमलनाथ हों या फिर गोविंद सिंह हों। सबके सपने में ज्योतिरादित्य सिंधिया ही नजर आते हैं।"

कांग्रेस नेता गोविंद सिंह ने मंत्री तुलसी सिलावट के पटलवार का जवाब देते हुए कहा, "मैं तो सिंधिया को सीएम बनाने का पक्षधर हूं फिर भी उन्हें तकलीफ है। जिस कांग्रेस ने सिंधिया जी को सींचा, वो उसी से गद्दारी करके गये हैं। भाजपा उसका फल तो दे उन्हें, नवंबर तक सीएम को बनाए क्योंकि उसके बाद दिसंबर में तो कमलनाथ जी फिर से मध्य प्रदेश में कांग्रेस का झंडा फहराएंगे"

टॅग्स :Jyotiraditya ScindiaCongressशिवराज सिंह चौहानKamal NathShivraj Singh Chouhan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?