लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेशः 'किसान को परेशान कर रही कांग्रेस सरकार, कर्ज माफी केवल है छलावा' 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 17, 2019 08:19 IST

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कमलनाथ सरकार पर हमला किया है. उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस सरकार किसान कर्ज माफी के लिए फार्म भरवाना चाहती है, किसानों का कीमती समय बर्बाद करना चाहती है. 

Open in App

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसान कर्ज माफी केवल छलावा है. सरकार इसके नाम पर किसानों को परेशान कर रही है. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कमलनाथ सरकार पर हमला किया है. उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस सरकार किसान कर्ज माफी के लिए फार्म भरवाना चाहती है, किसानों का कीमती समय बर्बाद करना चाहती है. 

इस नए नाटक से किसान को परेशान करना और इस पूरी प्रक्रिया को विलंबित कर लोकसभा चुनाव में इसका फायदा उठाने की कोशिश करने के अलावा कोई तर्क नजर नहीं आ रहा है. 

उन्होंने कहा कि सरकार के पास कर्ज माफी के अंतर्गत आने वाले सभी किसानों का रिकार्ड है. इधर-उधर की बात करने की बजाए सरकार को किसानों के बैंक खातों में सीधा कर्ज माफी की रकम डालनी चाहिए और प्रमाण पत्र जारी करना चाहिए. यह एक छलावा है और ज्यादा चलने वाला नहीं है.

बजट प्रबंधन की चिंता न करें विरोधी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि विरोधी दल इस बात की चिंता न करें कि हमारी सरकार के पास बजट है या नहीं. उन्होंने कहा कि वे खुद हारने के बाद यह स्वीकार कर चुके हैं कि राज्य का खजाना उन्होंने खाली कर दिया है. उन्होंने कहा कि बजट प्रबंधन की चिंंता विरोधी दलों को नहीं करनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने अपने राजनीतिक जीवन में बहुज जीडीपी देखी है, बजट प्रबंधन कैसे होता है यह मुझे आता है. 

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप