लाइव न्यूज़ :

Video: जिला पंचायत ऑफिस के बाहर दिग्विजय सिंह ने पुलिस से की धक्कामुक्की, पकड़ा अफसर का कॉलर, देखें वायरल वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 30, 2022 07:35 IST

भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों पर बोलते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘‘पुलिस धक्का देने की कोशिश कर रही थी जिसे मैं रोकने की कोशिश कर रहा था और जैसा कि मुख्यमंत्री चौहान ने आरोप लगाया मैंने किसी पुलिसकर्मी का कॉलर नहीं पकड़ा।’’

Open in App
ठळक मुद्देजनपद पंचायत चुनाव के दौरान दिग्विजय सिंह और पुलिस वालों में तीखी बहस हुई है। बहस के दौरान दिग्विजय सिंह के एक पुलिस वाले के कॉलर पकड़ने का वीडियो भी जारी हुआ है। इस वीडियो को लेकर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा है, इस आरोप को दिग्विजय सिंह ने नकार दिया है।

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल जनपद पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और अन्य की पुलिस से तीखी बहस हो गई। यही नहीं दिग्विजय सिंह एक पुलिस वाले का कॉलर भी पकड़ते हुए दिखाई दिए है जिस बात को सिंह ने नकारा है और कहा है कि वे किसी पुलिस कर्मी का कॉलर नहीं पकड़े है। इसके साथ ही कांग्रेस ने चुनाव में ‘‘घोर अनियमितताओं’’ का आरोप लगाया है। 

क्या है पूरा मामला

एक वायरल वीडियो में भोपाल में जिला पंचायत कार्यालय के परिसर में एक महिला मतदाता को प्रवेश करने से रोकने की मांग करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पुलिस कर्मियों से तीखी बहस करते दिखाई दे रहे हैं। बाद में उन्होंने दावा किया कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रामेश्वर शर्मा को परिसर में प्रवेश करने से रोकने की कोशिश कर रहे थे। 

महिला मतदाता के साथ भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा और शहरी विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह भी थे। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि महिला कांग्रेस समर्थक थी, लेकिन भाजपा नेताओं ने उस पर दबाव डाला। 

दिग्विजय सिंह के व्यवहार पर क्या बोले सीएम शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंह के व्यवहार की निंदा की है। वहीं, दिग्विजय ने कहा, ‘‘पुलिस धक्का देने की कोशिश कर रही थी जिसे मैं रोकने की कोशिश कर रहा था और जैसा कि मुख्यमंत्री चौहान ने आरोप लगाया मैंने किसी पुलिसकर्मी का कॉलर नहीं पकड़ा।’’ 

चौहान ने आरोप लगाया कि उन्होंने (सिंह) कलेक्टर कार्यालय के दरवाजे को धक्का दिया, लेकिन सिंह ने कहा कि वह दिन में कभी भी कलेक्टर कार्यालय नहीं गए। दिग्विजय सिंह (75) और एक पुलिसकर्मी को एक-दूसरे को धक्का देते देखा गया। 

कांग्रेस ने क्या लगाया आरोप

इस दौरान वहां पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी, कांग्रेस के विधायक पीसी शर्मा और आरिफ मसूद भी मौजूद थे। बाद में, कांग्रेस नेताओं ने राज्य निर्वाचन आयोग को दिए एक ज्ञापन में आरोप लगाया कि जिला पंचायत चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा, स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा घोर अनियमितताएं की गईं हैं। 

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत सदस्यों को पुलिस सुरक्षा में सरकारी वाहन से मुख्यमंत्री चौहान के आवास और बाद में मतदान केंद्र ले जाया गया। इन मतदाताओं के साथ मंत्री भूपेंद्र सिंह और विश्वास सारंग भी थे और यह चुनाव में धांधली करने का प्रयास था। 

चुनाव में धांधली की शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई-कांग्रेस

कांग्रेस ने ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया कि नियमों का उल्लंघन कर जिला पंचायत सदस्यों के स्थान पर ‘‘ टेंडर वोट’’ (मतदाता के प्रतिनिधि द्वारा वोट करना) डाले गए। 

ज्ञापन में कहा गया कि बार-बार शिकायत के बावजूद अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई इसलिए कांग्रेस की मांग है की कि भोपाल जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को रद्द किया जाना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आरोप लगाया कि भाजपा ने घोर अनियमितताओं में लिप्त होकर जिला पंचायत अध्यक्ष का पद जीता है। 

सीएम चौहान ने दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री चौहान ने पलटवार करते हुए कहा कि पुलिसकर्मी के साथ दिग्विजय का व्यवहार पूर्व मुख्यमंत्री के कद के अनुरूप नहीं था। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के ‘‘अहंकारी कृत्य’ इस तथ्य का प्रतिबिंब हैं कि कांग्रेस अपना आधार खो रही है।

टॅग्स :दिग्विजय सिंहकांग्रेसBJPशिवराज सिंह चौहानकमलनाथचुनाव आयोगelection commissionPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर