लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : दमोह जिले के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक का तबादला

By भाषा | Updated: May 8, 2021 21:16 IST

Open in App

भोपाल, आठ मई मध्यप्रदेश की दमोह विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी की करारी हार के पांच दिन बाद प्रदेश सरकार ने दमोह जिले के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने सरकार के इस निर्णय को अचंभित व हैरान करने वाला बताया है।

मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार दमोह जिले के कलेक्टर तरूण राठी का तबादला कर पहले जबलपुर जिले के अपर कलेक्टर अनूप कुमार सिंह को दमोह जिले का कलेक्टर बनाया गया। लेकिन इस आदेश के चंद ही घंटों बाद उसी दिन नया आदेश जारी कर अनूप कुमार सिंह का तबादला निरस्त कर उन्हें अपने पहले पद जबलपुर जिले के अपर कलेक्टर पर यथावत कर दिया गया और इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त एस कृष्ण चैतन्य को दमोह जिले का कलेक्टर बना दिया गया।

तरूण राठी को अब उप सचिव, मध्य प्रदेश शासन की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह से मध्य प्रदेश गृह विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार दमोह जिले के पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान का स्थानांतरण सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल में कर दिया गया है और उनके स्थान पर डी आर तेनीवार को दमोह जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

हालांकि, आदेश में दमोह जिले के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के तबादले के बारे में कोई कारण नहीं लिखा गया है।

दमोह के नये कलेक्टर चैतन्य ने शनिवार शाम को अपना प्रभार भी संभाल लिया है।

राठी के अलावा, रतलाम कलेक्टर गोपाल चंद्र डाड का भी स्थानांतरण कर अपर सचिव, मध्य प्रदेश शासन बनाया गया है और उनके स्थान पर गुना जिले के कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम को रतलाम का कलेक्टर बनाया गया है।

सूत्रों के अनुसार डाड को रतलाम जिले में कोरोना वायरस संक्रमण दर को रोकने में कथित रूप से असफल होने के लिए हटाया गया है।

वहीं, बालाघाट जिले के अपर कलेक्टर फ्रेंक नोबल का तबादला कर गुना जिले का कलेक्टर बनाया गया है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज जारी अपने एक बयान में दमोह उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की करारी हार के बाद दमोह के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के तबादले पर सवाल उठाते हुए इस निर्णय को अचंभित व हैरान करने वाला बताया है।

उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली प्रदेश की भाजपा नीत सरकार के इस कृत्य से एक सवाल उठता है कि क्या भाजपा ने दमोह में चुनाव जिताने की जिम्मेदारी वहाँ के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को सौंपी थी?

कमलनाथ ने बताया कि यदि दमोह जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने अपने कर्त्तव्यों के निर्वहन और अपनी वर्दी का सम्मान करते हुये निष्पक्ष चुनाव कराये तो क्या सरकार उन्हें इस कर्तव्यपरायणता की सजा देगी?

उन्होंने कहा, ‘‘साफ नजर आ रहा है कि भाजपा प्रशासन का दुरूपयोग कर चुनाव जीतना चाहती थी, और अपने इस नापाक मंसूबे में असफल होने के बाद अब प्रशासनिक अधिकारियों में आतंक पैदा करने के लिये कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को हटाया गया है।’’

दमोह विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सत्तारूढ़ भाजपा के उम्मीदवार राहुल सिंह लोधी को 17,097 मतों से हराया है और इस सीट पर पार्टी की जीत बरकरार रखी। इसका परिणाम दो मई को आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए