लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान कोरोना से हुए ठीक, अस्पताल से मिली छुट्टी

By भाषा | Updated: August 5, 2020 14:06 IST

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान कोरोना से ठीक हो चुके हैं, अस्पताल से उन्हें दे दी गई है। वह 25 जुलाई को इस अस्पताल में भर्ती हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बुधवार को छुट्टी दे दी गई है।वह 25 जुलाई को इस अस्पताल में भर्ती हुए थे।

भोपाल:मध्य प्रदेश के एक अस्पताल में पिछले 11 दिन से कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज करवा रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बुधवार को छुट्टी दे दी गई है। वह 25 जुलाई को इस अस्पताल में भर्ती हुए थे। अस्पताल ने इसकी जानकारी दी । ठीक होने के बाद अपने घर के लिए रवाना होने से पहले चौहान ने अस्पताल के कोरोना योद्धाओं से कहा, ‘‘मैं सभी मेडिकल स्टाफ का धन्यवाद करता हूं।’’ उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं है।

बीमारी से बचने के लिए सावधानी रखें । चौहान ने कहा कि हम हर संभव इलाज का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘सात दिन घर में ही पृथक-वास में रहूंगा और काम करता रहूंगा।’’ चौहान ने बताया, ‘‘कोरोना वायरस लाइलाज बीमारी नहीं है।

हमारा संकल्प है - हम लड़ेंगे और जीतेंगे।’’? कोविड-19 के उपचार के लिए अधिकृत चिरायु मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डॉ. अजय गोयंगा ने आज सुबह मुख्यमंत्री की हेल्थ बुलेटिन जारी कर कहा, ‘‘अस्पताल में भर्ती होने के 12वें दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वास्थ्य स्थिर है।

उनमें पिछले 10 दिनों से किसी भी प्रकार का कोविड-19 के लक्षण नहीं दिखाई दिया। उनका उपचार कर रहे डॉक्टरों ने आज सुबह उनकी जांच की और सभी क्लिनिकल पैरामीटर सामान्य पाये।’’ उन्होंने कहा, ‘‘डॉक्टरों ने उन्हें आईसीएमआर द्वारा कोविड-19 के लिए आठ मई 2020 को बनाये गये पॉलिसी के तहत अस्पताल से छुट्टी दी है।

इस पॉलिसी के अनुसार किसी मरीज को कोविड-19 के लक्षण दिखने के बाद 10 दिनों मं छुट्टी दे दी जाती है, यदि उसे पिछले तीन दिनों से बुखार नहीं है। छुट्टी देने से पहले मरीज की कोविड-19 जांच जरूरी नहीं है।’ गोयंका ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री को अगले सात दिनों तक घर में स्वयं पृथक-वास पर रहने एवं अपने स्वास्थ्य की खुद निगरानी करने की सलाह दी गई है।’’

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सरकारकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्समध्य प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप