लाइव न्यूज़ :

कमलनाथ के मंत्री ने की ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा भेजने की पैरवी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 13, 2020 05:32 IST

मध्य प्रदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर अब तक कोई फैसला नहीं हो पाया, मगर इस बीच कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा भेजे जाने की मांग तूल पकड़ने लगी है.

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में एक बार फिर ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा भेजने की मांग तूल पकड़ने लगी है.इस बार शिक्षामंत्री प्रभुराम चौधरी, सिंधिया को राज्यसभा भेजे जाने की पैरवी करते हुए नजर आए. उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा भेजे जाने को लेकर बड़ा बयान दिया है.

मध्य प्रदेश में एक बार फिर ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा भेजने की मांग तूल पकड़ने लगी है. सिंधिया समर्थक तो लंबे समय उन्हें राज्यसभा भेजने या पार्टी में बड़ा पद देने की मांग कर रहे हैं लेकिन इस बार शिक्षामंत्री प्रभुराम चौधरी, सिंधिया को राज्यसभा भेजे जाने की पैरवी करते हुए नजर आए. उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा भेजे जाने को लेकर बड़ा बयान दिया है.

मध्य प्रदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर अब तक कोई फैसला नहीं हो पाया, मगर इस बीच कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा भेजे जाने की मांग तूल पकड़ने लगी है. वैसे कमलनाथ समर्थक तो लंबे समय से यह मांग कर रहे हैं. पूर्व में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट भी इसे लेकर बयान दे चुके हैं कि सिंधिया को राज्यसभा भेजना चाहिए. पार्टी नेतृत्व से इस तरह की मांग कर चुके हैं. अब कमलनाथ के दूसरे मंत्री और सिंधिया समर्थक स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने यह मांग कर डाली है. डा. चौधरी ने आज रविवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस के वरिष्ठ और काबिल नेता है. उन्हें राज्यसभा भेजा जाना चाहिए. सिधिंया को राज्यसभा भेजने से पार्टी को उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा.

वहीं दूसरी ओर चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश से 9 अप्रैल 2020 को खाली हो रही 3 राज्यसभा सीटों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है. राज्यसभा सदस्यों के चुनाव का कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जा सकता है. 9 अप्रैल को कांग्रेस से दिग्विजय सिंह और भाजपा से प्रभात झा और सत्यनारायण जटिया का राज्यसभा का कार्यकाल पूरा हो रहा है. वर्तमान में विधानसभा में दलीय स्थिति के अनुसार खाली हो रही 3 सीटों में से 2 कांग्रेस और 1 भाजपा के खाते में जाने की उम्मीद है.

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की दो सीटों के लिए आधा दर्जन दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं, जो दावेदारी जता रहे हैं. इनमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के अलावा मीनाक्षी नटराजन, अजय सिंह और दीपक सक्सेना का नाम भी शामिल हैं. हालांकि माना जा रहा है कि एक सीट पर लंबे समय से नाराज चल रहे सिंधिया की नाराजगी को दूर करने के लिए पार्टी हाईकमान उन्हें राज्यसभा भेजने पर जोर दे रहा है. सिंधिया की गांधी परिवार से नजदीकी और नाराजगी को दूर करने के लिए ऐसा किया जा रहा है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील