मध्य प्रदेश: किसानों की कर्ज माफी को कमलनाथ सरकार की मंजूरी, बेटियों की शादी के लिए अब मिलेंगे 51,000 रुपये

By धीरज पाल | Published: January 5, 2019 02:52 PM2019-01-05T14:52:05+5:302019-01-05T14:52:05+5:30

राज्य सरकार ने लड़कियों के विवाह में 51000 रुपये देने का ऐलान किया है। इससे पहले 28 हजार की धनराशि दी जाती थी।

Madhya Pradesh Cabinet approves farmers loan waiver scheme and raise assistance for girls’ marriages | मध्य प्रदेश: किसानों की कर्ज माफी को कमलनाथ सरकार की मंजूरी, बेटियों की शादी के लिए अब मिलेंगे 51,000 रुपये

मध्य प्रदेश: किसानों की कर्ज माफी को कमलनाथ सरकार की मंजूरी, बेटियों की शादी के लिए अब मिलेंगे 51,000 रुपये

मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार ने किसानों की कर्ज माफी को लेकर बड़ा फैसला किया है। राज्य के कैबिनेट ने किसानों की कर्ज माफी योजना के तहत दी जाने धनराशि की मंजूरी दे दी है। बता दें कि एमपी कैबिनेट ने कहा कि किसानों की कर्ज  माफी के रकम 22 फरवरी से बैंक अकांउट में पहुंचेगी। इसके अलावा मध्य प्रदेश में लड़कियों के विवाह के लिए सहायता के तौर पर दी जाने वाली धनराशि को बढ़ाया गया है।  

मालूम हो कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार बनने के कुछ ही दिनों के बाद किसानों की कर्ज माफी का ऐलान कर दिया गया था। कैबिनेट ने 12 दिसंबर 2018 तक के किसानों का कर्ज माफ किया है। बताया जा रहा है कि इस कर्ज माफी से करीब 55 लाख किसानों को फायदा होगा। किसानों के 2 लाख रुपये तक कर्ज माफ किये जाएंगे। किसानों की कर्ज माफी की रकम 22 फरवरी 2019 से उनके अकाउंट में धनराशि आने लेगेंगे। 



 

वहीं एमपी कैबिनेट ने लड़कियों के विवाद में दी जाने वाली सहायता धनराशि को लेकर बड़ा ऐलान किया है। लड़कियों के शादियों में दी जाने वाली धनराशि को बढ़ा दिया गया है। राज्य सरकार ने लड़कियों के विवाह में 51000 रुपये देने का ऐलान किया है। इससे पहले 28 हजार की धनराशि दी जाती थी। वहीं, एएनआई एजेंसी के मुताबिक इन सारे धनराशि की वजह से राज्य सरकार के बजट में 35000 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। 
 

Web Title: Madhya Pradesh Cabinet approves farmers loan waiver scheme and raise assistance for girls’ marriages

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे