लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में उपचुनाव संपन्न, कोलारस में 59 प्रतिशत, मुंगावली में 69 प्रतिशत मतदान

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 24, 2018 19:04 IST

मतदान के दौरान कोलारस विधानसभा क्षेत्र के दिगोद गांव में कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने स्थिति को संभाला।

Open in App

मध्य प्रदेश में भारी सुरक्षा इंतजाम के बीच दो विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे चुनाव के लिए मतदान खत्म हो चुका है। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह रहा। दोपहर के तीन बजे तक कोलारस में 58़ 90 प्रतिशत और मुंगावली में 69 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, मतदान को लेकर मतदाताओं में बड़ा उत्साह रहा। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में सुरक्षा बल तैनात थे। वहीं कुछ स्थानों से कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद की खबरें मिली थी।

आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, मतदान में सुबह से ही काफी तेजी रही। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी हुई थी। सुबह 10 बजे तक कोलारस में 16 और मुंगावली में 17 प्रतिशत मतदान हुआ था, 11.30 बजे तक मतदान बढ़कर 25 और 30 प्रतिशत पर पहुंच गया। दोपहर एक बजे तक कोलारस में 44 और मुंगावली में 47 प्रतिशत वोट पड़ चुके थे। साथ ही कोलारस में 15 और मुंगावली में 17 वीवीपैट मशीनों को बदलना पड़ा है।मतदान के दौरान कोलारस विधानसभा क्षेत्र के दिगोद गांव में कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने स्थिति को संभाला। इसी तरह मतदान केंद्र संख्या 56 में भी विवाद की खबर है। चुनाव आयोग के निर्देश पर मुंगावली के थाना प्रभारी कुशल सिंह भदौरिया को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर रिशेश्वर सिंह को पदस्थ किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सलीना सिंह ने कोलारस और मुंगावली क्षेत्र के मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की थी। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में आज सार्वजनिक अवकाश है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशउप-चुनाव 2018शिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप